गोरखपुर में बंद कमरे में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव; 4 दिन से बाहर नहीं निकला था युवक
गोरखपुर में बंद कमरे में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव; 4 दिन से बाहर नहीं निकला था युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दिनचर्या काफी सीमित थी. पड़ोसियों के मुताबिक वह चार दिन से बाहर नहीं निकले थे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर में बंद कमरे में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव; 4 दिन से बाहर नहीं निकला था युवक
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दिनचर्या काफी सीमित थी. पड़ोसियों के मुताबिक वह चार दिन से बाहर नहीं निकले थे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 12, 2026 at 9:39 AM IST
गोरखपुर: सहारा स्टेट के मल्हार स्थित मकान नंबर 2/202 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी (45) का शव सोफे पर पड़ा मिला. पिछले चार दिनों से मकान बंद था. शुक्रवार सुबह के वक्त घर से उठ रही दुर्गंध से पड़ोसियों को आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. इसे पुलिस ने खुलवाया. जब पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई तो सोफे पर मृत अवस्था में अभिषेक त्रिपाठी का शव मिला. शव कई दिन पुराना होने की वजह से डीकंपोज हो रहा था. पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी के महासोन गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी पेशे से इंजीनियर थे. वह यहां अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे. पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है. अभिषेक त्रिपाठी के पिता साभा त्रिपाठी रेलवे में इंजीनियर थे. उनके तीन बेटे और एक बेटी में अभिषेक दूसरे नंबर के बेटे थे.
अभिषेक ने आईआईटी से शिक्षा हासिल की थी और करीब 10 वर्ष से नौकरी कर रहे थे. उनके बड़े भाई की 2014 में बीमारी से मौत हो चुकी है. छोटा भाई अंबरीश भी पेशे से इंजीनियर है और अमेरिका में रहकर नौकरी करते हैं. अभिषेक त्रिपाठी की दिनचर्या काफी सीमित थी. पड़ोसियों के मुताबिक वह चार दिन से बाहर नहीं निकले थे.
क्षेत्राधिकारी कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया अभिषेक त्रिपाठी के घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कमरे के अंदर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मौत की असल वजह की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


