योगी ने बहराइच में 4 नई-ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई: नेपालगंज से वाराणसी-गोरखपुर जुड़ा, वैष्णव बोले- यूपी में बुलेट ट्रेन चलेगी - Bahraich News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bahraich - Yogi Adityanath Bahraich Visit | Inauguration Nepalganj Road Train Launch योगी ने बहराइच में 4 नई-ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:नेपालगंज से वाराणसी-गोरखपुर जुड़ा, वैष्णव बोले…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bahraich
- Yogi Adityanath Bahraich Visit | Inauguration Nepalganj Road Train Launch
योगी ने बहराइच में 4 नई-ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:नेपालगंज से वाराणसी-गोरखपुर जुड़ा, वैष्णव बोले- यूपी में बुलेट ट्रेन चलेगी
- कॉपी लिंक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच में नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने रिमोट से 730 करोड़ से करीब 56 किमी लंबी नेपालगंज रोड-बहराइच ब्रॉडगेज लाइन का उद्घाटन भी किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, उत्तर प्रदेश में इस समय 1.29 लाख करोड़ रुपए के रेलवे के काम चल रहे हैं। प्रदेश में 32 वंदे भारत और 46 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन बड़ा बदलाव लेकर आएगी।
दरअसल, दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। योगी ने कहा, पहले की सरकारों ने बहराइच को पिछड़ेपन का पर्याय बना दिया था। आज मीटर गेज से ब्रॉडगेज हो गया है। हमारे लिए यह क्षेत्र भारत के प्रवेश द्वार के रूप में रहा है।
इन 4 ट्रेनों की शुरुआत
- वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14213/14)
- वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15131/32)
- गोंडा-बहराइच डेमू (DEMU) ट्रेन (गाड़ी संख्या 75109/10)
- गोंडा-बहराइच डेमू (DEMU) ट्रेन (गाड़ी संख्या 75111/112)
ट्रेनों का नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक विस्तार हुआ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, चार ट्रेनें शुरू की गई हैं। अब गेज कन्वर्जन के साथ नेपालगंज, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच बड़े रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
- पहली ट्रेन- गोंडा से बहराइच होते हुए नेपालगंज तक जाने वाली ट्रेन का विस्तार होगी।
- दूसरी एक अलग पैसेंजर ट्रेन होगी जो गोंडा, बहराइच और नेपालगंज के बीच चलेगी।
- तीसरी ट्रेन वाराणसी से कनेक्टिविटी देगी। पूर्वांचल के लिए वाराणसी से कनेक्टिविटी बहुत ज़रूरी है, इसलिए बाबतपुर, जौनपुर, मनकापुर और गोंडा होते हुए वाराणसी से नेपालगंज तक एक ट्रेन चलेगी। इससे एक और बड़ा कनेक्टिविटी लिंक मिलेगा।
- चौथी ट्रेन- सांसद जगदंबिका पाल ने हमेशा हमसे बात की है और हमें मैप पर दिखाया है, वह भी आज शुरू होगी। यह गोरखपुर से सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़ और बढ़नी होते हुए, फिर तुलसीपुर और गोंडा से होकर नेपालगंज तक जाएगी।
एक तरह से इस प्रोग्राम के जरिए सभी की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो रही है। मैं मुख्यमंत्री और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के रेलवे नेटवर्क के विकास के लिए की गई बेहतरीन प्लानिंग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
अब ट्रेनों का शेड्यूल जानिए…
1- वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस
- वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस (14213/14214) का मार्ग बढ़ाकर नेपालगंज रोड तक कर दिया गया है। अब यात्रियों को वाराणसी से नेपालगंज रोड तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
- वाराणसी से ट्रेन रोज दोपहर 2 बजे चलेगी और बहराइच, रिसिया व नानपारा होते हुए रात 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन सुबह 4 बजे नेपालगंज रोड से चलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
- ट्रेन में एलएचबी रेक के कुल 18 कोच होंगे। इनमें सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड, एसी थर्ड इकोनॉमी और एसी सेकंड क्लास के कोच शामिल हैं।
2- वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी सिटी–गोरखपुर–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15132/15131) का मार्ग बढ़ाकर नेपालगंज रोड तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन वाराणसी से नेपालगंज रोड तक और वापसी में नेपालगंज रोड से वाराणसी तक चलेगी।
- वाराणसी से नेपालगंज रोड: ट्रेन वाराणसी सिटी से रोज रात 10:35 बजे चलेगी और अगले दिन 11:20 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी। रास्ते में गोरखपुर, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच और नानपारा समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
- नेपालगंज रोड से वाराणसी: वापसी में ट्रेन रोज शाम 4:15 बजे नेपालगंज रोड से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इसमें सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड, एसी थर्ड इकोनॉमी और एसी सेकंड क्लास के कोच शामिल हैं। ट्रेन एलएचबी रेक से संचालित होगी।
3- गोंडा-बहराइच डेमू
गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू (75111/75112) का मार्ग बढ़ाकर नेपालगंज रोड तक कर दिया गया है। अब यात्रियों को गोंडा से नेपालगंज रोड तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
- गोंडा से नेपालगंज रोड: ट्रेन रोज दोपहर 12:15 बजे गोंडा से चलेगी और गंगाधाम, बनगाई, विशेश्वरगंज, पयागपुर, चिलवरिया, बहराइच, रिसिया, मटेरा और नानपारा होते हुए दोपहर 3 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
- नेपालगंज रोड से गोंडा: वापसी में ट्रेन दोपहर 3:30 बजे नेपालगंज रोड से चलेगी और बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया, बहराइच, पयागपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:15 बजे गोंडा पहुंचेगी।
इस मार्ग विस्तार से गोंडा, बहराइच और नेपालगंज रोड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा।
4- गोंडा-बहराइच डेमू
- गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू (75109/75110) का भी मार्ग बढ़ाकर नेपालगंज रोड तक कर दिया गया है।
- गोंडा से ट्रेन रोज सुबह 5 बजे चलेगी और गंगाधाम, बनगाई, विशेश्वरगंज, पयागपुर, बहराइच, रिसिया, मटेरा, नानपारा और बाबागंज होते हुए सुबह 7:50 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन नेपालगंज रोड से सुबह 8:20 बजे चलेगी और बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया, बहराइच, चिलवरिया, योगेंद्र धाम और पयागपुर होते हुए गोंडा पहुंचेगी।
सीएम के भाषण की बड़ी बातें पढ़िए…
1. पहले माफिया पालते थे, अब मेडिकल कॉलेज बन रहे
पिछली सरकार में लोग माफिया पालते थे, लेकिन आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। पहले कभी कोई सोचता था कि बहराइच में मेडिकल कॉलेज होगा, लेकिन आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। बलरामपुर और गोंडा में मेडिकल कॉलेज हैं, श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है और अयोध्या, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर में भी मेडिकल कॉलेज हैं।
2. माफिया की तरह इंसेफ्लाइटिस बीमारी भी खत्म
कभी यह क्षेत्र इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी से प्रभावित था। बच्चों की मौत होने पर पिछली सरकार इसे अज्ञात बीमारी बताती थी। जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो सरकार ने कहा कि बीमारी अज्ञात नहीं हो सकती, बीमारी को ढूंढेंगे और उसका उन्मूलन करेंगे। यूपी से माफिया समाप्त हुआ तो इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारियां भी हमेशा के लिए समाप्त हो गईं। अब कोई पिता इस बात को लेकर चिंतित नहीं होता कि बीमारी के कारण उसका बच्चा दम तोड़ेगा।
3. महिला और व्यापारी को भयभीत होने की जरूरत नहीं
आज किसी महिला, व्यापारी या आम नागरिक को किसी माफिया और अपराधी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। यही डबल इंजन की सरकार के कार्य हैं, जो आज जमीन पर दिखाई दे रहे हैं।
4. लखनऊ-बहराइच 6 लेन सड़क को मंजूरी
पिछले दिनों प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ से बहराइच की रोड कनेक्टिविटी को फोरलेन से जोड़ने की स्वीकृति दी है। चारों ओर सड़क और रेलवे की कनेक्टिविटी नए भारत में विकास की कल्पना को पूरा करने में दिखाई दे रही है। आज भारत में रेलवे की जितनी भी लाइन हैं, लगभग सभी ब्रॉडगेज हो चुकी हैं।
5. महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया
महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता को मारकर इस धरती को मुक्त किया था। पूर्व की सरकारों में यहां सलार मसूद के नाम पर मेला और उर्स होता था, लेकिन आज इसी धरती पर महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया है, ताकि लोग अपनी विरासत और गौरव को जान सकें।
6. पटरी बड़ी होती है तो रास्ते और बाजार बड़े होते हैं
जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं और जब रास्ते बड़े होते हैं तो बाजार भी बड़े होते हैं और जब बाजार बड़े होते हैं तो व्यापार बड़ा होता है। यही डबल इंजन की सरकार के विकास का रास्ता है, जो नेपालगंज रोड को रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी के रूप में दिखाई दे रहा है।
7. दुख की घड़ी में हम सभी नेपाल के साथ
कार्यक्रम से पहले सभी ने नेपाल की भीषण आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि हाल में नेपाल, भारत समेत दुनिया के कई देशों के सैकड़ों लोगों को प्राकृतिक आपदा का शिकार होना पड़ा।
सीएम ने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नेपालवासियों को आश्वस्त किया कि सुख-दुख में हम सभी एकसाथ मिलकर चलेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए मित्र राष्ट्र नेपाल के सहयोग के लिए कदम उठाया है। हमारा सिर्फ राजनीतिक रिश्ता नहीं है, बल्कि साझी सांस्कृतिक विरासत भी है। भगवान पशुपतिनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ, गोरखा से गोरखपुर, जनकपुर से अयोध्या को श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है। हम एक-दूसरे के धाम में जाकर साझी विरासत का आदर भी करते हैं।
----------------------------------------
ये खबर भी पढ़ेंः-
मायावती ने उमाशंकर सिंह के बेटे को लॉन्च किया:पहली बार बसपा की बैठक में शामिल हुए, पिता की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को लखनऊ में बड़ी बैठक की। इसमें दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश सिंह भी शामिल हुए। यह पहली बार है, जब युकेश किसी सियासी कार्यक्रम में दिखे। बैठक में वह सबसे आगे बैठे दिखे। माना जा रहा है, मायावती ने युकेश की औपचारिक पॉलिटिकल लॉन्चिंग कर दी है। वह अपने पिता की रसड़ा (बलिया) सीट से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
- प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 11 की मौत, इनमें 3 परिवारों के 8 बच्चे; DM ने गोदाम पर बुलडोजर चलवाया
- सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर: 20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी
- एक्सप्रेस-वे पर THAR बेकाबू, दो भाई समेत 4 की मौत: 100 की स्पीड में डिवाइडर तोड़ा, 6 लेन पार की; CCTV में देखिए हादसा
- बात खरी हैअखिलेश की रैली 2 भाइयों ने कैंसिल कराई: 1 सीट पर पाठकजी के साले समेत 14 दावेदार; विधायक लाठी से अफसरों को कूटेंगे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


