यूपी में कल का मौसम, 4 अगस्त; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन का भी हाल जानिए
यूपी में कल का मौसम, 4 अगस्त; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन का भी हाल जानिए पूरे यूपी में एक बार फिर मानूसन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मंगलवार को भी पूरब से पश्चिमी यूपी…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में कल का मौसम, 4 अगस्त; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन का भी हाल जानिए
पूरे यूपी में एक बार फिर मानूसन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मंगलवार को भी पूरब से पश्चिमी यूपी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक बारिश का की संभावना जताई है। मंगलवार चार अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने से अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
यूपी में मानसून क्यों हुआ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने और मानसूनी द्रोणी के सामान्य स्थिति के निकट आने से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसके प्रभाव से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अभी तक सामान्य से कम बारिश
उत्तर प्रदेश में अब तक हुई बारिश सामान्य से कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 34 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 प्रतिशत बारिश कम हुई है। पूरे प्रदेश का औसत देखें तो 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का फिलहाल अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश इस कमी की कुछ हद तक भरपाई कर सकती है।
सात अगस्त तक कई हिस्सों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने 4 से 7 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक संग बारिश की संभावना जताई है। 4 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का का अलर्ट जारी किया है। 5 और 6 अगस्त को भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 7 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट, बांदा सहित शामिल हैं।
इन जिलों में गरज-चमक संग वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने यानी वज्रपात की आशंका है।
आम लोगों और किसानों को यह दी गई सलाह
भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक में दिक्कतें, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और छोटी नदियों और नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को जरूरी होने पर ही यात्रा की सलाह दी गई है। मौसम बिगड़ने और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की गई है।
किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने, जलभराव से फसलों की सुरक्षा करने और भारी बारिश के दौरान उर्वरकों और रसायनों के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


