4 हिस्सों में बंटेगा यूपी, राजभर का बेटा बनेगा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री, सुभासपा की रैली में राजभर का दावा
4 हिस्सों में बंटेगा यूपी, राजभर का बेटा बनेगा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री, सुभासपा की रैली में राजभर का दावा देवरिया में आयोजित सुभासपा की रैली में ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दे दिया। राजभर ने कहा, आने वाले समय में उत्तर…

सौजन्य से:- livehindustan.com
4 हिस्सों में बंटेगा यूपी, राजभर का बेटा बनेगा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री, सुभासपा की रैली में राजभर का दावा
देवरिया में आयोजित सुभासपा की रैली में ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दे दिया। राजभर ने कहा, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। ऐसा होता है तो पूर्वांचल में राजभर समाज का बेटा ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा।
OM Prakash Rajbhar: यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है। देवरिया के जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट के मैदान में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सामाजिक समरसता रैली में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों में बंटेगा। पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा। जिस दिन ऐसा हुआ राजभर समाज का बेटा ही पूर्वांचल का मुख्यमंत्री बनेगा।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रही है। गरीब, जरूरतमंद परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली, सड़क आदि बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। विकास का लाभ जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत और पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। युवा रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ें, किसानों को सुविधाएं मिलें तथा महिलाओं और बहू-बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिले, इस पर सरकार काम कर रही है।
विपक्ष से सतर्क रहे राजभर समाज
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा और इलाज के लिए सबसे अधिक धनराशि उपलब्ध कराने का काम उन्होंने किया है। रैली में बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का चार भागों में विभाजन तय है। यदि पूर्वांचल राज्य बनता है तो सबसे पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा बनेगा। उन्होंने अपने समाज के लोगों को सजग और सतर्क रहने तथा किसी बहकावे में नहीं आने की अपील की।
सपा-कांग्रेस पर राजभर का तीखा हमला
सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बेहद तीखा तंज कसा। राजभर ने एक स्वजातीय सांसद का नाम लिए बिना निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि ओमप्रकाश ने क्या किया? अरे, तुम लोग नेता नहीं लोडर हो। तुम्हारा नेता पगला गया है। सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि अब डरने का समय नहीं है, बल्कि अपने हक की आवाज बुलंद करने और संगठन को मजबूत करने का समय है। यदि राजभर समाज और उसके नेतृत्व पर कोई आंच आती है तो कार्यकर्ता मजबूती से अपनी आवाज उठाने को तैयार हैं।
जातिवार जनगणना से वंचितों को मिलेगा हक
सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वे देश में जातिवार जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। उनसे सकारात्मक आश्वासन मिला है। जातिवार जनगणना होने के बाद आरक्षण की स्थिति साफ होगी और हर वंचित वर्ग को उनका हक व न्याय मिलेगा। रैली में भाषण के दौरान राजभर ने पिछड़ों के 27 फीसदी आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, इस कोटे के भीतर बंटवारा होना चाहिए, ताकि पिछड़ी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा, राजभर जाति को भी संख्या के आधार पर आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए। उनका तर्क था कि आरक्षण का लाभ कुछ ही जातियों में सिमटकर नहीं रहना चाहिए।
योगी सरकार में मिलीं 9.50 लाख को नौकरियां
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में नौकरियां निकलते ही कुछ पार्टी के कुछ बड़े लोग वसूली के खेल में लग जाते थे। इसके विपरीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार अब तक 9.50 लाख नौकरियां पारदर्शिता के साथ युवाओं को दी हैं, जिसमें किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव या भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


