यूपी: कार के गियर बॉक्स के नीचे बनवाया दूसरा बॉक्स, वहां छुपाया ढाई किलो सोना, करीब 4 करोड़ का माल जब्त
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढाई किलो सोने के बिस्किट बरामद किए हैं. इनकी कीमत 3 करोड़ 92 लाख रुपए बताई जा रही…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढाई किलो सोने के बिस्किट बरामद किए हैं. इनकी कीमत 3 करोड़ 92 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह दोनों युवक सोने के बिस्किट्स की खेप को लेकर बिहार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, चंदौली कोतवाली पुलिस और जिले की एसओजी टीम को मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 19 से होकर सोने के तस्करों का गैंग गुजरने वाला है. मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 19 पर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक कार को रोका जिसमें दो युवक सवार थे. यह दोनों युवक कार लेकर भागने लगे. जिसे दौड़कर पुलिस वालों ने पकड़ लिया.
पुलिस ने जब इस कार की तलाशी ली तो हैरान रह गए. कार के गियर बॉक्स के नीचे एक अलग से छोटा सा बॉक्स बनाया गया था जिसमें सोने के 22 बिस्किट छुपाए गए थे. पुलिस की टीम ने जब इस सोने के बिस्किट की तौल की तो पता चला कि गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए सीक्रेट बॉक्स में कुल 2 किलो 565 ग्राम सोने के बिस्किट छुपाए गए थे.
Advertisement
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए बिस्कुट की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 92 लाख है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. जिनके नाम जुबेर और मनीष है. जुबेर महाराष्ट्र के सांगली का रहने वाला है जबकि मनीष हरियाणा के फतेहाबाद जिला का रहने वाला है. फिलहाल इस मामले में चंदौली पुलिस ने आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी है और पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
बकौल नामेंद्र कुमार (डिप्टी एसपी)- चंदौली कोतवाली की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध तस्कर बिहार की तरफ से सोना लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर जॉइंट टीम के द्वारा नवही पुलिया के पास चैकिंग की जा रही थी. पुलिस के द्वारा एक किया क्रेन्स गाड़ी को रोका गया और गहनता से छानबीन की गई. जिसमें ढाई किलो पीली धातु बरामद हुई है. जब आयकर विभाग से मिलकर छानबीन की गई तो यह पीली धातु 22 सोने के बिस्कुट के रूप में थी. जिसका वजन करीब ढाई किलो के आसपास निकला है और इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 92 लाख के आसपास है. मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है. जिसमें एक का नाम जुबेर है जो अहिल्या नगर महाराष्ट्र का रहने वाला है और दूसरा व्यक्ति मनीष कुमार है जो हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है दोनों से पूछताछ किए जा रही है और पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


