होमराजनीतियूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, क्या है 3x3 का प्लान? दो सितंबर को हो जाएगा क्लियर - up congress to replace 50 percentev district chiefs by sept 2
राजनीति

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, क्या है 3x3 का प्लान? दो सितंबर को हो जाएगा क्लियर - up congress to replace 50 percentev district chiefs by sept 2

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, क्या है 3x3 का प्लान? दो सितंबर को हो जाएगा क्लियर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 2 सितंबर तक 133 जिला ...और पढ़ें समय कम है?…

Jagran के अनुसार27 अगस्त 2026 को 07:27 pm बजे
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, क्या है 3x3 का प्लान? दो सितंबर को हो जाएगा क्लियर
 - up congress to replace 50 percentev district chiefs by sept 2

सौजन्य से:- Jagran

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, क्या है 3x3 का प्लान? दो सितंबर को हो जाएगा क्लियर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 2 सितंबर तक 133 जिला ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के कायाकल्प में जुटी कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लंबी प्रतीक्षा के बाद जिलों में भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने 133 जिला व शहर इकाइयों के लिए तीन-तीन प्रस्तावित नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित करते हुए रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

इन नामों पर अब एक-एक पर्यवेक्षक के साथ राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक शशिकांत सेंथिल चर्चा करेंगे।

प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा की पूरी प्रक्रिया के बाद दो सितंबर तक अंतिम सूची जारी होना प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि पार्टी के मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों में से तीस से पचास प्रतिशत तक चेहरे बदले जा सकते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जब 2025 में संगठन सृजन अभियान शुरू किया तो उत्तर प्रदेश में भी नए जिला व शहर अध्यक्ष इस अभियान के तहत नियुक्त किए गए। इनकी सूची मार्च 2025 में जारी हुई थी।

इन 133 जिला व शहर अध्यक्षों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में संवाद कर संगठन की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए। हालांकि, कई जिलों से आपत्तियां और शिकायतें आना शुरू हो गईं।

नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी संभाले लगभग दस माह ही बीता था कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनवरी 2026 में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए घोषणा कर दी कि अब नए सिरे से उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन का काम होगा।

असमंजस की स्थिति में कई माह तक यह प्रक्रिया अटकी रही और पिछले माह इन सभी को क्षेत्र आवंटित कर यूपी भेज दिया गया। बताया गया है कि 25 अगस्त से इन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने 75 जिलों और 58 शहर इकाइयों के लिए तीन-तीन नामों के पैनल की रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजना शुरू कर दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 अगस्त यानी शुक्रवार से केसी वेणुगोपाल, शशिकांत सेंथिल और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के बीच चर्चा शुरू होनी है। इसमें मजबूत दावेदार चिन्हित कर उन नामों पर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष आदि से जातीय-क्षेत्रीय समीकरण सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर राय ली जाएगी।

फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी की सहमति लेकर दो सितंबर को नए अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि मजबूत दावेदारों को पहले ही इशारा कर दिल्ली की तैयारी रखने के लिए कह दिया जाएगा। तीन या चार सितंबर को राहुल गांधी नवनियुक्त जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर सकते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें