होमकृषि3821 करोड़ से 49 किमी का बनेगा चित्रकूट-प्रयागराज फोर लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
कृषि

3821 करोड़ से 49 किमी का बनेगा चित्रकूट-प्रयागराज फोर लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

3821 करोड़ से 49 किमी का बनेगा चित्रकूट-प्रयागराज फोर लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर प्रयागराज में चित्रकूट से राजापुर होते हुए 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग का निर्माण 3820.96 करोड़ रुपये में होगा। यह…

Hindustan के अनुसार3 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
3821 करोड़ से 49 किमी का बनेगा चित्रकूट-प्रयागराज फोर लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

सौजन्य से:- Hindustan

3821 करोड़ से 49 किमी का बनेगा चित्रकूट-प्रयागराज फोर लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

प्रयागराज में चित्रकूट से राजापुर होते हुए 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग का निर्माण 3820.96 करोड़ रुपये में होगा। यह परियोजना चित्रकूट, राजापुर और प्रयागराज के बीच कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। एनएच-35 को भी 4-लेन में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यातायात क्षमता में वृद्धि होगी।

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग का निर्माण 3820.96 करोड़ रुपये से होगा। इस बड़ी परियोजना के पूरा होने से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ और बेहतर होगी। गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि यह मार्ग मौजूदा आबादी वाले क्षेत्रों व यातायात बाधाओं से अलग एक सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा, साथ ही चित्रकूट धाम, राजापुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से कृषि, व्यापार, पर्यटन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी。

अधिकारीकरण की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही लेप्रोसी चौराहा से मिर्जापुर बाईपास तक 80.791 किमी लंबे एनएच-35 को 2-लेन से 4-लेन किया जाएगा। इस पर 4495.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना में आवश्यक री-अलाइनमेंट एवं बाइपास भी प्रस्तावित हैं। परियोजना के पूर्ण होने से प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग की यातायात क्षमता में वृद्धि, सड़क सुरक्षा में सुधार और यात्री एवं माल परिवहन में सुगमता आएगी।

परियोजनाओं का लेआउट

बैठक में अवगत कराया गया कि दोनों परियोजनाओं के अलाइनमेंट से संबंधित निर्णय मंत्रालय स्तर पर लिया जा चुका है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने परियोजनाओं का लेआउट प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एसके सिंह व अन्य मौजूद रहे। लेआउट देखने के बाद मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने इलाहाबाद दक्षिण विस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव दिए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें