कैबिनेट फैसला--लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में आवासीय योजनाओं के लिए 380 करोड़
कैबिनेट फैसला--लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में आवासीय योजनाओं के लिए 380 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव-शुक्लागंज में आवासीय योजना लाने लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार लखनऊ, रायबरेली और उन…

सौजन्य से:- Hindustan
कैबिनेट फैसला--लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में आवासीय योजनाओं के लिए 380 करोड़
लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव-शुक्लागंज में आवासीय योजना लाने
लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव-शुक्लागंज में आवासीय योजना लाने के लिए विकास प्राधिकरणों को 380 करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी/नए शहर प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना में विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को भूमि अर्जन पर आने वाले खर्च का 50 फीसदी सीड कैप्टिल के रूप में दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को लखनऊ में 417 हेक्टेयर भूमि लेने के लिए 300 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया।
रायबरेली में ग्राम बेला भेला, पासापुर, खनुवा व सुलखियापुर फेस-एक की 51.732 हेक्टेयर भूमि लेने के लिए 40 करोड़ और उन्नाव शुक्लागंज में ग्राम चौरा में 27.806 हेक्टेयर भूमि के लिए 40 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


