होमराजनीतियूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान, पूरन लाल लोधी की टीम में 37 नेताओं को जगह मिली
राजनीति

यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान, पूरन लाल लोधी की टीम में 37 नेताओं को जगह मिली

यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान, पूरन लाल लोधी की टीम में 37 नेताओं को जगह मिली भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने 37 नेताओं की कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। यूपी बीजेपी…

Hindustan के अनुसार4 सितंबर 2026 को 02:31 am बजे
यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान, पूरन लाल लोधी की टीम में 37 नेताओं को जगह मिली

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान, पूरन लाल लोधी की टीम में 37 नेताओं को जगह मिली

भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने 37 नेताओं की कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र टीम में 10 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 10 मंत्री और 13 कार्यकारिणी सदस्य रखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले संगठन को नई धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने 37 नेताओं की यूपी बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी क्षेत्रीय कार्यसमिति में पूरन लाल लोधी ने 10 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 10 मंत्री और 13 कार्यकारिणी सदस्यों को रखा है। प्रदेश में पार्टी की 6 क्षेत्र टीम का ऐलान हुआ है और सभी जगह लगभग तीन दर्जन नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। ब्रज क्षेत्र में निवेदिता श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह कुशवाहा, शरद महेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पांडेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह और चौधरी नेत्रपाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल और मधुलिका सिंह राघव को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है।

बीजेपी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी की टीम

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- निवेदिता श्रीवास्तव

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- गिरिराज सिंह कुशवाहा

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- शरद महेश्वरी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- रितु दिवाकर

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- अनुराग पांडेय

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- सुग्रीव सिंह चौहान

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- अरुण गुप्ता

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- प्रवीण राज सिंह

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- यादवेंद्र प्रताप सिंह

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- चौधरी नेत्रपाल सिंह

क्षेत्रीय महामंत्री- संजीव शर्मा

क्षेत्रीय महामंत्री- राजेश्वर सिंह पटेल

क्षेत्रीय महामंत्री- अशोक कुमार पिप्पल

क्षेत्रीय महामंत्री- मधुलिका सिंह राघव

क्षेत्रीय मंत्री- बबलू लोधी

क्षेत्रीय मंत्री- दीपक सोनकर

क्षेत्रीय मंत्री- सतनाम सिंह

क्षेत्रीय मंत्री- मनीष गौतम

क्षेत्रीय मंत्री- डीएस लोधी

क्षेत्रीय मंत्री- बीना लवानिया

क्षेत्रीय मंत्री- महेश राठौर

क्षेत्रीय मंत्री- आदेश गंगवार

क्षेत्रीय मंत्री- वीरेंद्र शाक्य

क्षेत्रीय मंत्री- महेश योगी

कार्यसमिति सदस्य- शेर सिंह भदौरिया

कार्यसमिति सदस्य- सत्यभान सिंह भदौरिया

कार्यसमिति सदस्य- पवन शर्मा

कार्यसमिति सदस्य- सुनीता सास्वत

कार्यसमिति सदस्य- प्रदीप चौहान

कार्यसमिति सदस्य- वीरेंद्र अग्रवाल

कार्यसमिति सदस्य- निर्मल सिंह धनगढ़

कार्यसमिति सदस्य- बाबी कश्यप

कार्यसमिति सदस्य- संजीव प्रताप सिंह

कार्यसमिति सदस्य- अवधेश रावत

कार्यसमिति सदस्य- चंचल गंगवार

कार्यसमिति सदस्य- वीर सिंह पाल

कार्यसमिति सदस्य- यतिन भाटिया

बीजेपी ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति के 38 पदाधिकारियों में 6 महिलाएं

ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति के गठन में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने इलाके के जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। लोधी समेत 38 लोगों की कार्यसमिति में मात्र 6 महिलाओं को मौका मिल पाया है। 25 जून को गुरुवार के ही दिन यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी टीम का ऐलान किया था, जिसमें पूरन लाल लोधी को ब्रज का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें