होमक्राइमवाराणसी में 361 परिवारों का पलायन: वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा
क्राइम

वाराणसी में 361 परिवारों का पलायन: वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा

{"_id":"6a95c61f84fd1c44390a0081","slug":"migration-of-361-families-in-varanasi-varuna-above-danger-mark-hundreds-of-acres-of-crops-submerged-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में…

Amar Ujala के अनुसार1 सितंबर 2026 को 01:31 am बजे
वाराणसी में 361 परिवारों का पलायन: वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a95c61f84fd1c44390a0081","slug":"migration-of-361-families-in-varanasi-varuna-above-danger-mark-hundreds-of-acres-of-crops-submerged-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 361 परिवारों का पलायन: वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

वाराणसी में 361 परिवारों का पलायन: वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

Published by: Aman Vishwakarma

Updated Tue, 01 Sep 2026 05:52 AM IST

सार

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 11 सेंटीमीटर दूर पहुंच गया है, जबकि वरुणा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सामनेघाट, पुलकोहना, सलारपुर समेत 10 से अधिक इलाकों से 361 परिवार पलायन कर चुके हैं। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। धौरहरा-बेला मार्ग का संपर्क टूट गया है। कई परिवार दो सप्ताह से राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

1 of 10

मर्णिकणिका घाट पर शव यात्रियों को हो रही दिक्कत।

- फोटो : अमर उजाला

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

काशी में गंगा और वरुणा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार रात नौ बजे तक गंगा का जलस्तर 70.15 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 11 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, वरुणा नदी खतरे के निशान 70.21 मीटर से बढ़कर 70.95 मीटर पर पहुंच गया है।

2 of 10

नमो घाट पर खतरे के निशान के पास पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी।

- फोटो : संवाद

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर 12 घंटे में करीब 20 से 30 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से सामनेघाट, पुलकोहना, सलारपुर समेत 10 से अधिक तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इन क्षेत्रों के 361 परिवार के 1574 लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन किया। कई परिवार पिछले दो सप्ताह से बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

3 of 10

नमो घाट पर गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर।

- फोटो : संवाद

गंगा के उफान के कारण काशी के सभी प्रमुख घाट पानी में डूब गए हैं। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर जलस्तर बढ़ने के कारण शवदाह छत और गलियों में किया जा रहा है। पुराने अस्सी घाट की गलियों तक पानी पहुंच गया है। उधर, वरुणा का पानी तेजी से तटवर्ती इलाकों में फैल रहा है। पुलकोहना और सलारपुर में स्थिति अधिक गंभीर है। कई परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 of 10

गंगा और बोट पर लगी पाबंदी।

- फोटो : संवाद

राहत शिविरों में भोजन और स्वास्थ्य की व्यवस्था

जिला प्रशासन के अनुसार गंगा और वरुणा के तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए आवासीय व्यवस्था की गई है। उन्हें दिन में तीन बार स्वच्छ और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन

5 of 10

मणिकर्णिका घाट पर छत पर जल रहीं लाशें।

- फोटो : संवाद

बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को देखते हुए आवश्यकतानुसार दूध और केला भी दिया जा रहा है। एनडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर नाव, बचाव उपकरण, मानव संसाधन और अन्य संसाधनों को तत्काल इस्तेमाल के लिए तैयार रखा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Disclaimer

हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें