संतकबीरनगर में 36 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बांटे 3446 नियुक्ति पत्र - Kahlilabad(Sant Kabir Nagar) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sant kabir nagar - Kahlilabad - UP News: Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Santkabirnagar संतकबीरनगर में 36 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री योगी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sant kabir nagar
- Kahlilabad
- UP News: Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Santkabirnagar
संतकबीरनगर में 36 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बांटे 3446 नियुक्ति पत्र
- कॉपी लिंक
संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेश के 3446 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में मंगलवार को खलीलाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के पद पर चयनित जनपद के 36 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि अमरीश राय और मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्राविधिक सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरे मनोयोग और नियमित रूप से निर्वहन करने की अपेक्षा की।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 23 जून 2026 को घोषित परिणाम के तहत प्रदेश में 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इसी क्रम में संतकबीरनगर में कुल 36 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सभी नवचयनित प्राविधिक सहायक मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


