वाराणसी में वाट्सएप काल पर जीता विश्वास फिर महिला से ऐंठ लिए 35 लाख रुपये - won trust via whatsapp call in varanasi then swindled a woman out of 35 lakh rupees
वाराणसी में वाट्सएप काल पर जीता विश्वास फिर महिला से ऐंठ लिए 35 लाख रुपये वाराणसी में एक महिला से व्हाट्सएप कॉल के जरिए कस्टम अधिकारी बनकर 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ...और पढ़ें HighLights - वाराणसी की महिला से व्ह…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में वाट्सएप काल पर जीता विश्वास फिर महिला से ऐंठ लिए 35 लाख रुपये
वाराणसी में एक महिला से व्हाट्सएप कॉल के जरिए कस्टम अधिकारी बनकर 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी की महिला से व्हाट्सएप कॉल पर ठगी।
- कस्टम अधिकारी बनकर 35 लाख रुपये ऐंठे गए।
- आरोपी तन्मय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चांदमारी की एक महिला को वाट्सएप काल के माध्यम से विश्वास में लेकर कस्टम विभाग के नाम पर भय दिखाकर लगभग 35 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने खुद को मुसीबत में फंसा बताकर मदद के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआइ के जरिए रकम ट्रांसफर कराई।
पीड़ित के पुत्र संजीव सिंह ने साइबर थाने में तहरीर देकर आरोपित तन्मय त्यागी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, आरोपित ने अप्रैल में संजीव की मां से वाट्सएप काल के जरिए संपर्क किया और लगभग सात-आठ दिन तक बातचीत कर उनका विश्वास जीत लिया। 22 अप्रैल को उसने बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आया था, जहां एयरपोर्ट कस्टम ने उसे तीन करोड़ रुपये नकद, तीन आइफोन और लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात के साथ पकड़ लिया है।
उसने इन सामान को छुड़ाने के लिए रुपये की आवश्यकता बताई। पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए आरोपित ने कथित तौर पर कस्टम अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो भी भेजा। इसके बाद कारोबारी साझेदारी और भविष्य में रुपये देने का लालच देकर रकम की मांग शुरू की। शुरुआत में 35 हजार रुपये मांगे गए, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार रकम ट्रांसफर कराई गई।
तहरीर में 23 अप्रैल से 17 अगस्त तक करीब 22.73 लाख रुपये के लेनदेन का रिकार्ड होने की बात कही गई है। पीड़िता ने रकम जुटाने के लिए सोना बेचा और परिचितों से उधार लिया। जब उसने रुपये वापस मांगे, तो आरोपित ने टालमटोल की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने 26 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


