होमक्राइमयूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद कुमार बने साइबर मुख्यालय लखनऊ में SP, चारू निगम को मिली नई जिम्मेदारी
क्राइम

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद कुमार बने साइबर मुख्यालय लखनऊ में SP, चारू निगम को मिली नई जिम्मेदारी

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद कुमार बने साइबर मुख्यालय लखनऊ में SP, चारू निगम को मिली नई जिम्मेदारी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, अयोध्या और अन्य जिलों के अधिकारियों के कार्य क्षेत…

ETV Bharat के अनुसार19 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद कुमार बने साइबर मुख्यालय लखनऊ में SP, चारू निगम को मिली नई जिम्मेदारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद कुमार बने साइबर मुख्यालय लखनऊ में SP, चारू निगम को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, अयोध्या और अन्य जिलों के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 19, 2026 at 7:16 PM IST

|Updated : September 19, 2026 at 7:49 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इसमें लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, अयोध्या और अन्य जिलों के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है.

जारी तबादला सूची के अनुसार, IPS चारू निगम को नई जिम्मेदारी मिली है. चारू निगम को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है इससे पहले चारू निगम पुलिस अधीक्षक यूपी 112 उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात थीं.

इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर-

- श्रवण कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है.

- प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय, यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

- रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है.

- अतुल शर्मा-II को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है.

- सोमन कुमार को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है.

- रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है.

- नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है.

- ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ भेजा गया है.

- मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक सीआईडी यूपी लखनऊ बनाया गया है.

- साद मियां खां को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है.

- सैयद अली अब्बास को आगरा से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर भेजा गया है.

- 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है.

- विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है.

- आयुष श्रीवास्तव को नगर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से नगर पुलिस अधीक्षक उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है.

- 2022 बैच के अधिकारियों में देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी दी गई है.

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी

- विवेक तिवारी को खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी.

- सुमित सुधाकर रामटेक को कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी संभल.

- अरीबा नोमान को झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर.

- मनोज कुमार यादव को सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा.

- रिजुल को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद.

- गौतम राय को बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर बनाया गया है.

- मेविस टांक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजा गया है.

यह भी पढ़ें : यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के ADM भी बदले, दिनेश कुमार अयोध्या के नए अपर जिलाधिकारी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें