होमक्राइमअयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
क्राइम

अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. उत…

ABP News के अनुसार19 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

सौजन्य से:- ABP News

अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं. कुल 66 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इनमें 35 आईपीएस और 31 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. तबादलों की सूची में लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, गोरखपुर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

इन तबादलों के बाद कई कमिश्नरेट और जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं. कुछ अधिकारियों को जिलों से हटाकर पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, यूपी-112, एटीएस और पीएसी जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं. वहीं, कई अधिकारियों को कमिश्नरेट में डीसीपी और अपर डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

सबसे पहले 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 2020 से 2022 बैच तक के अधिकारी भी शामिल हैं. कई अधिकारियों को एक कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है.

रायबरेली में राहुल के घर चाय पीने जाएंगे अखिलेश यादव, लोधी समाज पर सपा की नजर!

आईपीएस चारू निगम को यूपी-112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है. वहीं श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रमोद कुमार को वाराणसी कमिश्नरेट से हटाकर साइबर मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से गोरखपुर भेजा गया है, जहां उन्हें 02वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है.

आगरा और प्रयागराज में भी बदले अधिकारी

आगरा कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. अतुल शर्मा को आगरा से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. वहीं सोनम कुमार को आगरा से प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है.

कानपुर कमिश्नरेट से रविन्द्र कुमार को आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है. दूसरी ओर प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

गौतमबुद्धनगर और आगरा के बीच भी अधिकारियों का तबादला हुआ है. साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से आगरा भेजा गया है, जबकि सैय्यद अली अब्बास को आगरा से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है.

लखनऊ में भी बदली जिम्मेदारी

लखनऊ कमिश्नरेट में भी तबादले हुए हैं. ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ के पद से हटाकर सीआईडी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. मो. इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से सीआईडी लखनऊ भेजा गया है.

सबसे अहम बदलावों में जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है. उन्हें सीआईडी/यूपी एसआईएफएस लखनऊ से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. कपिल देव सिंह को कानपुर कमिश्नरेट से हटाकर पुलिस अधीक्षक यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है.

2020 और 2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. विक्रम दहिया को पीलीभीत से चन्दौली भेजकर अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर नगर से उन्नाव नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. राजेश गुनावत को फिरोजाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है.

अनन्त चन्द्रशेखर को चन्दौली से जौनपुर नगर भेजा गया है. वहीं 2022 बैच के अधिकारियों में देवेश चर्तुवेदी को अयोध्या से अम्बेडकरनगर, विवेक तिवारी को खीरी से बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर से सम्भल भेजा गया है.

2022 बैच के कई अफसरों की नई तैनाती

अरीबा नोमान को झांसी से कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है. रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं गौतम राय को बिजनौर में ही सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है. मेविस टॉक को बांदा से सोनभद्र भेजा गया है. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

एसपीएस अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल

35 आईपीएस अधिकारियों की सूची में एसपीएस कैडर के कई अधिकारियों के नाम भी हैं. जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से आगरा कमिश्नरेट भेजकर डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है.

बलवंत कुमार चौधरी का तबादला अयोध्या से गाजियाबाद कमिश्नरेट किया गया है. उन्हें डीसीपी बनाया गया है. अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा से कानपुर नगर कमिश्नरेट भेजा गया है.

हरेन्द्र कुमार को अम्बेडकरनगर से आगरा कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. राजेश कुमार पाण्डेय को कानपुर नगर से वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है.

हरेन्द्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से यूपी-112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. कुलदीप सिंह को सम्भल से 43वीं वाहिनी पीएसी एटा भेजा गया है. विनीत भटनागर को हापुड़ से वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है.

31 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के भी तबादले

इसके साथ ही प्रदेश में 31 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस सूची में जिलों के अलावा कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय, यूपी-112, एटीएस, ईओडब्ल्यू, पीएसी और एसएसएफ से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं.

अखिलेश सिंह को उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद से हटाकर हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है. सुभाष चन्द्र गंगवार को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पद से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है. वहीं मुकेश चन्द्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर भेजकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है.

नितेश सिंह को मीरजापुर से गोण्डा भेजा गया है. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की जिम्मेदारी दी गई है. राधेश्याम राय गोण्डा से अयोध्या भेजे गए हैं, जहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है.

अयोध्या और गोरखपुर में भी बदलाव

अयोध्या प्रसाद सिंह को अयोध्या से गोरखपुर भेजा गया है. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं योगेन्द्र सिंह को एटा से मीरजापुर भेजा गया है. सुधीर जायसवाल को गोरखपुर से अयोध्या भेजा गया है. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल/यातायात बनाया गया है. पवन गौतम को खीरी से कासगंज भेजा गया है. उन्हें कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

लखनऊ कमिश्नरेट से भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. जितेन्द्र कुमार दुबे को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ से यूपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है.

जोगेन्द्र लाल को प्रयागराज कमिश्नरेट से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. राघवेन्द्र सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से एटीएस लखनऊ भेजा गया है. सुधीर कुमार को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से खीरी भेजा गया है. महेश कुमार को कानपुर कमिश्नरेट से हापुड़ भेजकर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

कानपुर और गौतमबुद्धनगर में भी कई बदलाव

कानपुर नगर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती हुई है. अर्चना सिंह को कानपुर से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है. संतोष कुमार को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है.

इंदुप्रभा सिंह को एसीओ मुख्यालय लखनऊ से कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. प्रकाश कुमार को बिजनौर से कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. पूनम सिरोही को आगरा कमिश्नरेट से कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

आगरा, बरेली और पीलीभीत में भी बदली जिम्मेदारी

राज कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है. हिमांशु गौरव को आगरा कमिश्नरेट से पीलीभीत भेजा गया है. आलोक कुमार जायसवाल को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से बरेली भेजा गया है. उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है.

सुशील कुमार गंगा प्रसाद को कासगंज से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. सीता राम को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में उपसेनानायक बनाया गया है.

प्रेमचन्द्र को राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ से एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. राहुल मिश्रा को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से राज्य मानवाधिकार आयोग भेजा गया है.

सचिदानन्द को एसएसएफ मुख्यालय से एटा भेजकर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया है. अरुण चन्द्र को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है.

रचना मिश्रा को पीटीएस गोरखपुर से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है. बबिता सिंह को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से इटावा भेजा गया है. इस तबादला सूची में अनिल कुमार को सोनभद्र से यूपी-112 लखनऊ भेजा गया है. उन्हें यूपी-112 में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

इस तरह आईपीएस और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 66 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. तबादलों में लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, बरेली, इटावा, मुरादाबाद, खीरी, बाराबंकी, सम्भल, सोनभद्र, मिर्जापुर और कई अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें