यूपी की राजनीति; राहुल गांधी से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, यूपी में मांगीं 35 सीटें
यूपी की राजनीति; राहुल गांधी से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, यूपी में मांगीं 35 सीटें चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल 2027 के विधानसभा चुनाव को किसानों, युवाओं, गरीबों और ग्रामीण जनता के मुद्दों से जोड़कर मजबूती से लड…

सौजन्य से:- etvbharat.com
यूपी की राजनीति; राहुल गांधी से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, यूपी में मांगीं 35 सीटें
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल 2027 के विधानसभा चुनाव को किसानों, युवाओं, गरीबों और ग्रामीण जनता के मुद्दों से जोड़कर मजबूती से लड़ेगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 23, 2026 at 8:17 AM IST
लखनऊ : इंडिया गठबंधन में शामिल दल बड़ी पार्टियों से चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीटों की डिमांड रखने लगे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकदल ने कांग्रेस पार्टी से 35 सीटों की मांग की है. लोकदल का तर्क है कि कांग्रेस अगर मुंहमांगी सीटें देती है तो निश्चित तौर पर लोकदल कांग्रेस पार्टी को मायूस नहीं करेगा. 2027 में यूपी में गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होगा और 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकेगा. इसी रणनीति के तहत लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की और यूपी की राजनीति पर बात की.
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, गठबंधन और किसानों, युवाओं व आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
मुलाकात के बाद लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर अपना दावा रखा है. इस संबंध में राहुल गांधी के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है और सीटों के बंटवारे को लेकर आगे मिल-बैठकर चर्चा की जाएगी. लोकदल का लक्ष्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है.
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2029 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है. 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव गठबंधन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा और लोकदल पूरी ताकत के साथ गठबंधन के साथ खड़ा रहेगा.
सुनील सिंह ने कहा कि मैं किंग नहीं, किंग मेकर बनना चाहता हूं. लोकदल किसानों, नौजवानों, रोजगार, महंगाई और ग्रामीण भारत से जुड़े सवालों को लगातार उठाता रहेगा. कहा कि जयंत चौधरी उनके लिए कोई चुनौती नहीं हैं.
सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों, नौजवानों, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज को पर्याप्त मजबूती से नहीं उठाया जा रहा है. लोकदल गांधी जयंती की पूर्व संध्या और गांधी जयंती के अवसर पर “ग्राम स्वराज” के विचार को लेकर पंचायतों और गांवों के बीच जाएगा. देश की राजनीति में गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखना लोकदल की प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें : लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा; "हार के डर से यूपी में पंचायत चुनाव टाल रही है योगी सरकार"
यह भी पढ़ें : चौधरी सुनील सिंह का जयंत पर हमला, बोले- उन्हें नहीं मालूम चौधरी साहब की आइडियोलॉजी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


