आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बस हादसे: एक ट्रक से टकराई, दूसरी पलटी; 34 यात्री घायल - Unnao News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Unnao - Agra Lucknow Expressway Bus Accident | Unnao Road Mishap Update आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बस हादसे:एक ट्रक से टकराई, दूसरी पलटी; 34 यात्री घायल - कॉपी लिंक उन्नाव में आगरा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Agra Lucknow Expressway Bus Accident | Unnao Road Mishap Update
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बस हादसे:एक ट्रक से टकराई, दूसरी पलटी; 34 यात्री घायल
- कॉपी लिंक
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग बस हादसे हुए। इन हादसों में कुल 34 यात्री घायल हो गए। दोनों घटनाओं का कारण बस चालकों को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
पहला हादसा रविवार सुबह करीब 4:40 बजे बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 231 पर हुआ। दिल्ली से गोंडा जा रही स्लीपर बस (BR28 P 6323) के चालक को नींद आ गई, जिससे बस आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक से पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब आठ यात्री घायल हुए। सूचना मिलने पर बांगरमऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया।
पहले हादसे के लगभग 10 मिनट बाद, सुबह करीब 4:50 बजे, दूसरा हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 246 पर हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस (BR28 P3324) चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दूसरे हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए। सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए भेजा। दोनों हादसों के बाद क्षतिग्रस्त बसों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सामान्य किया गया।
हादसे में करीब 26 यात्री घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। कुछ को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारु कराया।
एक घंटे में दो हादसों से मचा हड़कंप एक ही एक्सप्रेसवे पर महज 10 मिनट के अंतराल में दो स्लीपर बसों के हादसे ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। दोनों घटनाओं में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया गया है। तड़के का समय होने के कारण अधिकांश यात्री बसों में सो रहे थे। अचानक हादसा होने से यात्रियों में दहशत फैल गई। लगातार हुए दोनों हादसों के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए पुलिस और राहत टीमों की सक्रियता बढ़ गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि दोनों हादसों की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त बसों को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स

UP: कांवड़ पथ पर पुष्पवर्षा से सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी को साधा, कांवड़ियों पर चढ़ी सियासी समीकरणों की नई तासीर

पति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई: गंगा में डूबते कांवड़िए को बचाया; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात - Meerut News


