होम›शिक्षा-करियर›यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट - up 34 ias officers transferred 14 dms changed in reshuffle
शिक्षा-करियर

यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट - up 34 ias officers transferred 14 dms changed in reshuffle

यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देर रात 34 आईएएस अधिकारियों क…

jagran.com के अनुसार21 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट - up 34 ias officers transferred 14 dms changed in reshuffle

सौजन्य से:- jagran.com

यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया ...और पढ़ें

HighLights

- उत्तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

- कुल 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला।

- इस फेरबदल में 14 जिलों के डीएम भी शामिल।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर शाम कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद तथा पंचायती राज जैसे अहम विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को बदलने के बाद सोमवार रात 34 और आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कानपुर नगर, हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विधान सभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, राज्य कर राहुल पाण्डेय को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक एम. अरुन्मोली को एटा का डीएम बनाया गया है।

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर अब कानपुर नगर के जिलाधिकारी होंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण अनुज मलिक को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार को पीलीभीत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी व यूपीडा शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव, नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का डीएम नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन व सुधार अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर विशाल कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपीडेस्को विजय कुमार को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा नियुक्त किया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर नितिन मदान को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त, मनरेगा अमनदीप डुली को नियंत्रक, विधिक बाट-माप बनाया गया है।

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया है।

एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन व सुधार तथा हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है। विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन चंद्रशेखर को विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें