होमक्राइमआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग बस हादसे, 34 यात्री घायल
क्राइम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग बस हादसे, 34 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग बस हादसे, 34 यात्री घायल दोनों घटनाओं में दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहीं स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 9, 2026 at 10:…

ETV Bharat के अनुसार9 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग बस हादसे, 34 यात्री घायल

सौजन्य से:- ETV Bharat

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग बस हादसे, 34 यात्री घायल

दोनों घटनाओं में दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहीं स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 9, 2026 at 10:09 AM IST

आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो अलग-अलग सड़क हादस हो गया, जिससे 34 यात्री घायल हो गए है. बेहटा मुजावर और बांगरमऊ थाना क्षेत्र में महज कुछ किलोमीटर के अंतर पर हुए हादसों में करीब 34 यात्री घायल हो गए. दोनों घटनाओं में दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रही स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. दोनों स्थानों पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया.

पहला हादसा बेहटा मुजावर क्षेत्र में हुआ. रविवार सुबह करीब 4:50 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 246 के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब 26 यात्री घायल हो गए है. हादसे की सूचना मिलते ही थाना बेहटा मुजावर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ भेजा. पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया गया और आवागमन सुचारू रूप से जारी रहा.

दूसरा हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुआ. सुबह करीब 4:40 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 231 पर दिल्ली से गोंडा जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में बस में सवार करीब आठ लोग घायल बताए गए है. सूचना मिलने पर थाना बांगरमऊ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बांगरमऊ भिजवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होने लगा.

दोनों हादसों में नींद बनी हादसे की वजह: वहीं मीडिया से बातचीत में सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ही सुबह कुछ किलोमीटर के अंतर पर हुए दोनों हादसों में बस चालकों को नींद आने की बात सामने आई है. इससे एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. खासकर तड़के सुबह के समय चालकों के लिए नींद और थकान सबसे बड़ा जोखिम बन जाती है.

सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें