प्रयागराज में साइबर ठगी के शिकार परिवार से रिश्वतखोरी, 33 लाख अनफ्रीज कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने वसूला कमीशन - prayagraj police bribery cops demanded commission for cyber fraud funds
प्रयागराज में साइबर ठगी के शिकार परिवार से रिश्वतखोरी, 33 लाख अनफ्रीज कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने वसूला कमीशन महिला सिपाही नीशू सिंह ने प्रयागराज में पूर्व साइबर थाना प्रभारी और एक सिपाही पर साइबर ठगी के 33 लाख ...और प…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में साइबर ठगी के शिकार परिवार से रिश्वतखोरी, 33 लाख अनफ्रीज कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने वसूला कमीशन
महिला सिपाही नीशू सिंह ने प्रयागराज में पूर्व साइबर थाना प्रभारी और एक सिपाही पर साइबर ठगी के 33 लाख ...और पढ़ें
HighLights
- महिला सिपाही ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत का आरोप लगाया।
- साइबर ठगी के 33 लाख रुपये दिलाने को मांगे 4.20 लाख।
- पूर्व साइबर थाना प्रभारी और सिपाही पर FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पुलिस महकमे में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियुक्ति आंतरिक जांच प्रकोष्ठ संबद्ध थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) में तैनात महिला सिपाही नीशू सिंह ने पूर्व साइबर थाना प्रभारी व सिपाही पर फ्रीज किए गए 33 लाख रुपये दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये कमीशन लेने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। नीशू सिंह ने तहरीर में बताया है कि उनके भाई मानवेंद्र सिंह के साथ पिछले वर्ष 60 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। 28 मई 2025 को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन प्रभारी ओम नारायण गौतम विवेचना कर रहे थे।
कई बार उनके पास विवेचना के बारे में पूछने पर पता चला कि कोई प्रगति नहीं है। उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया तो इस वर्ष विवेचना अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक गंगा प्रसाद को स्थानांतरित कर दी गई, लेकिन तत्कालीन विवेचक ने जांच से संबंधित दस्तावेज एक माह बाद भी नहीं दिए।
नीशू के अनुसार दो अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर उसने खुद ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जिसके आधार पर 33 लाख रुपये फ्रीज हुआ था। इस रुपये को खाते में स्थानांतरित करने का आदेश साइबर थाने के तत्कालीन प्रभारी ओम नारायण गौतम को दिया गया, लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं किए गए।
आरोप लगाया है कि तत्कालीन प्रभारी और सिपाही अभिषेक कुमार ने पूरे रुपये का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा। उसने 4.20 लाख रुपये जैसे-तैसे दिए। महिला सिपाही ने रुपये वापस कराए जाने के साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात अधिकारियों से कही, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


