यूपी पुलिस के 'स्पेशल 32' संभालेंगे क्राइम सीन, फोरेंसिक साइंस की दी जा रही स्पेशल मास्टर ट्रेनिंग
यूपी पुलिस के 32 चुनिंदा अधिकारियों को फोरेंसिक साइंस और क्राइम सीन मैनेजमेंट की स्पेशल मास्टर ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। लखनऊ: आपराधिक घटनाओं के निस्तारण में यूपी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी पुलिस के 32 चुनिंदा अधिकारियों को फोरेंसिक साइंस और क्राइम सीन मैनेजमेंट की स्पेशल मास्टर ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
लखनऊ: आपराधिक घटनाओं के निस्तारण में यूपी पुलिस के 'स्पेशल 32' की अहम भूमिका होगी। फोरेंसिक साइंस और क्राइम सीन मैनेजमेंट की विशेष मास्टर ट्रेनिंग हासिल करने वाले 32 पुलिसकर्मी अब क्राइम सीन का जिम्मा संभालेंगे।
32 चुनिंदा अधिकारियों को दी जा रही ट्रेनिंग
यूपी में आपराधिक घटनाओं की जांच को ज्यादा वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश पुलिस के 32 चुनिंदा अधिकारियों को फोरेंसिक साइंस और क्राइम सीन मैनेजमेंट की विशेष मास्टर ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका उद्देश्य अपराध स्थल से साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए जांच को मजबूत बनाना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
600 पुलिस अधिकारियों को मिल चुकी है ट्रेनिंग
छह चरणों में 600 पुलिस अधिकारियों को पहले ही 40 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन्हीं प्रशिक्षित अधिकारियों में से उत्कृष्ट का चयन कर उन्हें उन्नत स्तर की मास्टर ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। पुलिस अफसरों को आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी के नेतृत्व में यूपी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।
साक्ष्य संकलन की बारीकियां सीख रहे
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को घटनास्थल की सुरक्षा, साक्ष्य संग्रहण, तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिंगरप्रिंट और रक्त के नमूनों, वैज्ञानिक साक्ष्यों की पहचान और संरक्षण की बारीकियां सिखाई जा रही है। इसके लिए कृत्रिम क्राइम सीन तैयार कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कई मामलों में अपराध स्थल से मिले छोटे-छोटे सुराग जांच की दिशा बदल सकते हैं। ऐसे में साक्ष्यों का वैज्ञानिक संग्रह और संरक्षण न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
फील्ड में आने वाली चुनौतियां भी सीखेंगे
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिन और रात दोनों परिस्थितियों में काइम सीन के प्रबंधन, साक्ष्यों को नष्ट करने के प्रयासों से निपटने और घटनास्थल को सुरक्षित रखने संबंधी तकनीकों का भी अभ्यास करवाया जा रहा है। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त 'स्पेशल 32' अधिकारी आगे चलकर अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


