31 August Ka Mausam: यूपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट - up monsoon active heavy rain forecast for next 56 days
31 August Ka Mausam: यूपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट उत्तर भारत में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। HighLights - उत्तर…

सौजन्य से:- Jagran
31 August Ka Mausam: यूपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
उत्तर भारत में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
HighLights
- उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय, अगले 5-6 दिन बारिश।
- बांदा में 22 सेमी और पीलीभीत में 8 सेमी भारी वर्षा दर्ज।
- किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी, फसल सुरक्षा के उपाय सुझाए।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में बांदा और पीलीभीत में समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में राज्य की सबसे अधिक 22 सेमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 8 सेमी भारी वर्षा दर्ज हुई।
कैसा रहेगा पूर्वी यूपी का मौसम
मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले 5-6 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 1 से 5 सितंबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही 31 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खेतों में खड़ी फसलों से अतिरिक्त पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था रखें। बारिश के दौरान सिंचाई, कीटनाशक छिड़काव और उर्वरक डालने का काम स्थगित रखें। तेज हवाओं और बारिश से फसलों को गिरने से बचाने के लिए सब्जी और नए बागवानी पौधों को सहारा दें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


