होमक्राइमसीएम योगी देवरिया को 305 करोड़ की सौगात देंगे: 80 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात - Deoria News
क्राइम

सीएम योगी देवरिया को 305 करोड़ की सौगात देंगे: 80 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात - Deoria News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Deoria - CM Yogi Adityanath Deoria Visit | Development Projects Inauguration सीएम योगी देवरिया को 305 करोड़ की सौगात देंगे:80 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 1 हजार से ज्यादा प…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 08:31 am बजे
सीएम योगी देवरिया को 305 करोड़ की सौगात देंगे:  80 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात - Deoria News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Deoria

- CM Yogi Adityanath Deoria Visit | Development Projects Inauguration

सीएम योगी देवरिया को 305 करोड़ की सौगात देंगे:80 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया के मझौलीराज पहुचेंगे। यहां 305 करोड़ रुपए की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर मझौलीराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले दो दिनों से सुरक्षा रिहर्सल भी चल रही है।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी ब्रीफिंग पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की देखरेख में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग दी गई। पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

चार एएसपी, 10 सीओ समेत 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 क्षेत्राधिकारी, 36 थानाध्यक्ष व निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 150 महिला पुलिसकर्मी और 600 पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और आर्म्ड फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। गैर जनपद से भी एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों को बुलाया गया है।

हेलीपैड से लेकर पार्किंग तक सुरक्षा घेरा एसपी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, वीवीआईपी मूवमेंट और पार्किंग स्थलों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय और बेहतर कम्युनिकेशन के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा गया है।

जाम रोकने के लिए यातायात व्यवस्था भी तैयार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग कराने और कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए गए हैं। गैर जनपद से आए पुलिस अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर भीड़ नियंत्रण और वीवीआईपी रूट की निगरानी करेंगे।

सलेमपुर-भाटपाररानी को 305 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी करीब 305 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पुल समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। प्रमुख परियोजनाओं में नवलपुर में छोटी गंडक नदी पर 36.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पुल शामिल है।

इसके अलावा 15.86 करोड़ रुपये की लागत से भाटपाररानी-टीकमपार-रतसिया-प्रतापपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। 22.37 करोड़ रुपये की लागत से सलेमपुर-बरठा बरेजी मार्ग का चौड़ीकरण, 19.11 करोड़ रुपये से सलेमपुर-लार मार्ग और लार बाईपास के 9.300 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण तथा 11.22 करोड़ रुपये से भागलपुर-तुर्तीपार-धरहरा-डुमरी-खरवनिया मार्ग का चौड़ीकरण भी प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है।

शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन का फोकस प्रशासन का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर है। सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें