यूपी विधायक का गेट पास लगाकर 300kg गांजे की तस्करी, छिंदवाड़ा पुलिस ने कन्टेनर में भरा करोड़ों का माल पकड़ा
यूपी विधायक का गेट पास लगाकर 300kg गांजे की तस्करी, छिंदवाड़ा पुलिस ने कन्टेनर में भरा करोड़ों का माल पकड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में करोड़ों रु का गांजा पकड़ाया, गांजा तस्करों ने लगा रखा था यूपी विधायक का विधानसभा गे…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी विधायक का गेट पास लगाकर 300kg गांजे की तस्करी, छिंदवाड़ा पुलिस ने कन्टेनर में भरा करोड़ों का माल पकड़ा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में करोड़ों रु का गांजा पकड़ाया, गांजा तस्करों ने लगा रखा था यूपी विधायक का विधानसभा गेट पास, महेंद्र राय की रिपोर्ट.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 26, 2026 at 9:54 AM IST
छिन्दवाड़ा : आगे-आगे कंटेनर में करोड़ों रुपए का गांजा भरा हुआ चल रहा था और पीछे से विधायक का गेट पास लगी हुई एक कार उसे फॉलो कर रही थी. छिंदवाड़ा पुलिस को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली तो अमरवाड़ा थाने के पास कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में बैठे लोग बैरिकेड तोड़कर भागने लगने. आखिर में पुलिस ने कार और उसके साथ चल रहे एक मालवाहक को पकड़ लिया. जब पुलिस ने कंटेनर खुलावाया तो उसमें से करोड़ों रु का गांजा बरामद हुआ.
कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपए का गांजा
अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया, '' टेमनी के जंगल के पास कंटेनर से तीन सौ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है और सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. कंटेनर सहित लग्जरी कार में भी गांजा और नगदी बरामद हुआ है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद की है.
कार में लगा था उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का गेट पास
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले कलर की कार में गांजा रखा हुआ है. उस कार को सिंगोली पुलिस चौकी के पास भी जब पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे, जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी विंड शील्ड भी टूट गई थी. कार की विंड शील्ड पर ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का गेट पास लगा हुआ था, जिसका नंबर 602 है. वहीं कार का नंबर यूपी 32 आरपी 5056 है. गेट पास असली है या नकली,इसकी जांच पुलिस कर रही है.
ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की खेप
अमरवाड़ा थाना प्रभारी के मुताबिक, '' गांजा ओडिशा के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. आरोपी छत्तीसगढ़ के रास्ते से होते हुए मध्य प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, होते हुए छिंदवाड़ा दाखिल हुए. फिर छिंदवाड़ा से सागर के रास्ते उत्तर प्रदेश के ललितपुर जाने की फिराक में थे. कार में जो विधानसभा का पास लगा हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही कि आरोपियों ने इसका उपयोग किस तरीके से किया है.''
यह भी पढ़ें-
- भोपाल में PIT-NDPS एक्ट के तहत पहली कार्रवाई, बिना ट्रायल 6 माह जेल में रहेगा कुख्यात तस्कर
- रीवा में 3 करोड़ 50 लाख का गांजा जब्त, मक्के के बोरी में छिपाकर ओडिशा से लाई जा रही थी खेप
पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में कार में सवार छह लोगों सहित कंटेनर चालक को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है. कंटेनर में बेखोफ होकर गांजे की तस्करी कर रहे इन लोगों के पीछे बड़े गिरोह होने की भी आशंका है. इपुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है कि विधानसभा पास कहीं असली तो नहीं था.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


