30 August Ka Mausam: यूपी में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम - up weather heavy rain alert monsoon intensifies till sept 4
30 August Ka Mausam: यूपी में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश और मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभाव…

सौजन्य से:- Jagran
30 August Ka Mausam: यूपी में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश और मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
HighLights
- यूपी में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान।
- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी।
- किसानों को खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
30 अगस्त से 4 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और सोनभद्र समेत कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 1 से 4 सितंबर के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा का अनुमान है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
2 से 4 सितंबर के दौरान सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और मैनपुरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों और कृषि क्षेत्र को संभावित जलभराव से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान खड़ी फसलों के खेतों में जल निकासी का उचित और प्रभावी इंतजाम रखें ताकि पानी जमा न हो सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


