मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 3 सितंबर को कार्यक्रम: डबरी में प्रशासन की तैयारियां तेज, बरसात को देखते हुए हेलीपैड स्थल पर डाली जा रही मिट्टी - Rajepur(Farrukhabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Farrukhabad - Rajepur - Yogi Adityanath Dabri Visit: Administration Ramps Up Helipad Preparations मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 3 सितंबर को कार्यक्रम:डबरी में प्रशासन की तैयारियां त…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Farrukhabad
- Rajepur
- Yogi Adityanath Dabri Visit: Administration Ramps Up Helipad Preparations
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 3 सितंबर को कार्यक्रम:डबरी में प्रशासन की तैयारियां तेज, बरसात को देखते हुए हेलीपैड स्थल पर डाली जा रही मिट्टी
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार रात तक सभा स्थल पर मरम्मत कार्य, हेलीपैड और जनसभा मंच को लेकर काम चलता रहा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सभा स्थल पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू हो गया है। वीआईपी रास्ते के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी व बालू डालकर तैयारी की जा रही है। मैदान को समतल करने के साथ ही हेलीपैड बनाने का काम भी प्रगति पर है।
प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं जोनल अधिकारी मुरलीधर और अधिशासी अभियंता अशोक कुमार के निर्देशन में 10 ट्रैक्टर, चार जेसीबी, प्रेशर रोलर और 50 से अधिक मजदूर सभा स्थल पर काम कर रहे हैं।
बरसात की संभावना को देखते हुए हेलीपैड स्थल पर मिट्टी डाली जा रही है, ताकि जलभराव न हो और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने में कोई बाधा न आए।
नोडल अधिकारी मुरलीधर ने बताया कि सभा स्थल पर बस्ती से वाटरप्रूफ कमल टेंट मंगाया गया है। कार्यक्रम में वीवीआईपी का प्रवेश मुख्य मार्ग से होगा, जबकि आम जनता डबरी संपर्क मार्ग से सभा स्थल में प्रवेश करेगी। इसके लिए प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू ने वाहनों की पार्किंग के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया। राजेपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शिव कुमार सिंह के लगभग 40 बीघा खेत को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। हरदोई, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सभा स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से जारी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


