लखनऊ में बारिश से 3 जगह सड़क धंसी: नाले उफनाए, मरीन ड्राइव बना तालाब; फील्ड में नहीं दिखे नगर निगम के बड़े अफसर - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Rain Crisis | Marine Drive Flooded & Roads Collapsed लखनऊ में बारिश से 3 जगह सड़क धंसी:नाले उफनाए, मरीन ड्राइव बना तालाब; फील्ड में नहीं दिखे नगर निगम के बड़े अफसर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Rain Crisis | Marine Drive Flooded & Roads Collapsed
लखनऊ में बारिश से 3 जगह सड़क धंसी:नाले उफनाए, मरीन ड्राइव बना तालाब; फील्ड में नहीं दिखे नगर निगम के बड़े अफसर
- कॉपी लिंक
लखनऊ में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद रात करीब 8:30 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। गोमतीनगर के विक्रांत खंड, हजरतगंज, इंदिरानगर, फैजुल्लागंज, आशियाना, कृष्णा नगर, भूतनाथ व आलमबाग सहित
सड़क पर पानी भर गया। घरों के बेडरूम और ड्राइंग रूम तक जलमग्न हो गए। इस पूरे जलभराव के दौरान नगर निगम का कोई भी बड़ा अफसर फील्ड में नजर नहीं आया। ज्यादातर इलाके में सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर के भरोसे जल निकासी का जिम्मा छोड़ दिया गया था।
लखनऊ में जलभराव की 3 तस्वीरें…
तीन जगहों पर सड़क पर हुए गढ्ढे
चिनहट क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क धंस गई है। लोगों की शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों से कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं आया है। एक स्थान पर ट्रैफिक पुलिस ने गड्ढे को घेर दिया है। दो स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर चेतावनी के लिए लकड़ी और बांस गड्ढे में डाला है।
चिनहट में रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने की सड़क पर सीवर के मैनहोल के बगल में सीपेज के कारण सड़क धंसी है। यहां पर लगभग 10 फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जलकल विभाग को सूचना दी जा चुकी है।
बावजूद इसके कोई अधिकारी यहां नहीं आया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसे घिरवा दिया है। इस्माइलगंज वार्ड दो के पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप सिंह के अनुसार कमता के पास स्थित इस गड्ढे के कारण वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके अलावा हनुमान मार्केट चौराहे के पास मैनहोल के पास की सड़क धंस गई है, वहां डेढ़ गुना डेढ़ का गड्ढा हो गया है। इससे 100 मीटर आगे ही अंडरग्राउंड नाले का चैंबर लगभग 03 फिट अंदर धंस गया है। यहां भी शिकायत पर कोई नहीं पहुंचा। बारिश के कारण तीनों ही गड्ढे खतरनाक हैं। फिर कोई सुनने वाला नहीं।
मरीन ड्राइव व हजरतगंज में भी घुसा पानी
हजरतगंज व राजभवन मार्ग शहर के सबसे वीआईपी इलाके हजरतगंज की सड़क पर जलभराव हो गया। राजभवन के पास पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, इससे बिजली बाधित हुई। जॉपलिंग रोड और बटलर पैलेस कॉलोनी में पानी भर गया था। मरीन ड्राइव में जलभराव के कारण कई गाड़ियां बंद हुईं।
इन इलाकों में सड़क पर पानी इस कदर भरा था कि पैदल यात्री ने अपने रास्ते को ही बदलने में गनीमत समझी। इंदिरा नगर, विक्रांत खंड, जानकीपुरम, आशियाना व एलडीए कॉलोनी में घरों के बेडरूम और ड्राइंग रूम तक में पानी भर गया। इन निचले इलाके में ड्रेनेज पूरी तरह चोक हो गया। लोगों के सामान, सोफे और राशन भीग गए।
आलमबाग और भूतनाथ बाजार जलमग्न
बारिश से शहर के मुख्य बाजार भी जलभराव से अछूते नहीं रहे। आलमबाग, भूतनाथ बाजार, इंदिरा नगर सेक्टर 17, लेखराज मार्केट, निशातगंज, हुसड़िया सहित अन्य बाजार जलमग्न नजर आया। इसमें कई गाड़ियां भी बंद हो गई।
चौक व अकबरी गेट इलाके में पुराने शहर की ऐतिहासिक और तंग गलियों में पानी का बहाव बना रहा।
सीतापुर रोड पर भी गड्ढा
सीतापुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बीच सड़क पर गड्ढा हो गया है। मंगलवार को हुई तेज बारिश से यहां सड़क लबालब भरने से गड्ढा नजर नहीं आ रहा था। उधर से गुजरने वाले वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने उस गड्ढे में कुर्सी रख कर उसके ऊपर एक झंडा लगा दिया है, जिससे यह दूर से ही नजर आ रहा है। कुर्सी और उस पर लगा झंडा देख कर उसके पास से वाहन निकल जा रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


