होमक्राइमलखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी - lucknow murder accused sachin kashyap dies by suicide
क्राइम

लखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी - lucknow murder accused sachin kashyap dies by suicide

लखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी लखनऊ के मोहनलालगंज में 25 वर्षीय सचिन कश्यप ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह तीन साल पुराने ...और पढ़ें HighLight…

Jagran के अनुसार3 सितंबर 2026 को 12:31 am बजे
लखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी
 - lucknow murder accused sachin kashyap dies by suicide

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी

लखनऊ के मोहनलालगंज में 25 वर्षीय सचिन कश्यप ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह तीन साल पुराने ...और पढ़ें

HighLights

- मोहनलालगंज में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या।

- जमानत पर बाहर आने के बाद डिप्रेशन में था।

- पुरसेनी रेलवे क्रासिंग पर मिला क्षत-विक्षत शव।

संवाद सूत्र, मोहनलालगंज (लखनऊ)। हत्या के मुकदमे में आरोपित 25 वर्षीय सचिन कश्यप ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पता चला है कि युवक हत्या के मुकदमे को लेकर काफी समय से परेशान था। गोपालखेड़ा निवासी रामखेलावन का बेटा सचिन कश्यप एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था।

तीन वर्ष पहले पड़ोसी अमन की हत्या में आरोपित था और नवंबर 2023 में जेल गया था। वापस आने के बाद से डिप्रेशन में था। परिवारजन के मुताबिक, मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद घर आया और फिर मोबाइल फोन और छाता लेकर पैदल घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग तलाशते रहे, लेकिन बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली।

फोन और छाता भी मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सचिन के परिवार में पिता रामखेलावन, मां रजनी, भाई विपिन और बहन पूनम हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें