वाराणसी: बारिश के बीच करंट ने ली जान, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत
वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. वाराणसी में भारी बारिश के बीच बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. वाराणसी में भारी बारिश के बीच बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. यह तीनों घटनाएं अलग-अलग जगह हुई हैं.
पहला हादसा सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में हुआ. यहां 17 वर्षीय अनस घर में बारावफात की सजावट के लिए बिजली के झालर लगा रहा था. इसी दौरान लोहे के दरवाजे और आसपास जमा पानी में करंट फैल गया. इसके कारण अनस की मौत हो गई. बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता समीमुद्दीन की भी करंट की चपेट में आने से जान चली गई.
दूसरा हादसा चेतगंज थाना क्षेत्र के कालिमहाल तिराहे पर हुआ. यहां 50 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल वाटर कूलर में फैले करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई. एक ही सुबह हुए इन हादसों से इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: कावड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक ने 10 साल के प्रबल को कुचला; गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगा दी आग
Advertisement
कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि तीनों की मौत बिजली का करंट लगने के कारण हुई.
वाराणसी में भारी बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. गंगा का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है, पक्के घाटों को डुबोने के बाद बाढ़ का पानी अब आसपास की गलियों तक पहुंच गया है. इसका सबसे ज्यादा असर मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिल रहा है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दूल विहान बने दरोगा: सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मुरादाबाद में होगी तैनाती - Anandpuri News

UP में पूर्व अग्निवीरों को चार विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी - 20 percent reservation to ek agniveers in up government recruitment yogi adityanath cabinet approved proposal

सैफई छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, अब दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव को दी चुनौती


