होमराजनीतिलखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, नवरात्रि में एक साथ 3 योजनाओं में खुलेगा रजिस्ट्रेशन
राजनीति

लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, नवरात्रि में एक साथ 3 योजनाओं में खुलेगा रजिस्ट्रेशन

लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, नवरात्रि में एक साथ 3 योजनाओं में खुलेगा रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को नवरात्रि में एक साथ तीन बड़ी आवासीय योजनाओं में प्लाट लेने का मौका मिलने जा रहा है। आवास विकास…

Hindustan के अनुसार17 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, नवरात्रि में एक साथ 3 योजनाओं में खुलेगा रजिस्ट्रेशन

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, नवरात्रि में एक साथ 3 योजनाओं में खुलेगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को नवरात्रि में एक साथ तीन बड़ी आवासीय योजनाओं में प्लाट लेने का मौका मिलने जा रहा है। आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना और लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार व नैमिषनगर योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

राजधानी लखनऊ के लोगों को नवरात्रि में एक साथ तीन बड़ी आवासीय योजनाओं में प्लाट लेने का मौका मिलने जा रहा है। आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना और लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार व नैमिषनगर योजना में बड़े पैमाने पर भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। इससे लंबे समय से भूखंड की तलाश कर रहे लोगों को तीन योजनाओं में विकल्प मिल सकेंगे। तीनों में करीब आठ हजार भूखण्डों के रजिस्ट्रेशन खुलेगा।

सौमित्र विहार में 2000 से अधिक भूखंड

आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना नई जेल रोड पर गोसाईंगंज के आगे स्थित है। योजना में करीब 2000 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोले जाने की संभावना है। योजना के पंजीकरण के लिए यूपी रेरा में आवेदन किया गया था। वहां से सहमति मिलने के बाद अब प्रमाणपत्र मिलने की औपचारिकता बाकी है। परिषद के सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि योजना का शुभारंभ नवरात्रि में किया जाएगा। यहां भूखंड की कीमत लगभग ढाई से तीन हजार रुपये प्रति वर्गफुट के बीच होने की संभावना है।

सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना में 2747 भूखण्डों की रजिस्ट्री निरस्त होगी

वहीं अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। एलडीए ने आवास विभाग के माध्यम से शासन को भेजे प्रस्ताव में उन 2747 भूखंडों की रजिस्ट्री निरस्त कराने की बात कही है, जिन्हें प्राधिकरण के पास बंधक रखा गया था। इसके बावजूद अंसल बिल्डर ने इन्हें बेच डाला। उनकी रजिस्ट्री कर दी। इनमें से 440 भूखण्डों पर बड़े बड़े बंगले खड़े हो गये हैं। जबकि 81 बड़े भूखण्डों पर आंशिक निर्माण हुआ है। शासन की रिपोर्ट के अनुसार अंसल बिल्डर ने एलडीए में कुल 3489 भूखंडों को बंधक रखा था। बंधक होने की वजह से इनकी रजिस्ट्री नहीं की जा सकती थी। लेकिन बिल्डर ने फर्जीवाड़ा कर इन्हें बेच डाला। मौजूदा समय में केवल 742 भूखंड ही ऐसे मिले हैं, जिन्हें बिल्डर नहीं बेच पाया। शेष अधिकांश भूखंडों की बिक्री कर दी गई और 2747 भूखंडों की बाकायदा रजिस्ट्री भी करा दी गई। प्राधिकरण का कहना है कि बंधक रखी गई जमीन की बिक्री या रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी। यह प्राधिकरण की सम्पत्ति थी। इसके बावजूद बिल्डर ने बेचा।

वरुण और नैमिषनगर में छह हजार भूखंड

उधर एलडीए भी इसी महीने अपनी दो बड़ी योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है। वरुण विहार और नैमिषनगर योजना में करीब छह हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। वरुण विहार में भूखंड की कीमत 2,800 रुपये और नैमिषनगर में 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। एलडीए ने दोनों योजनाओं के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से 21 सितंबर का समय मांगा है। मुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद पंजीकरण शुरू होने की उम्मीद है। वहीं नवरात्रि में सौमित्र विहार भी शुरू होने से लोगों को एक साथ तीन योजनाओं में भूखंड लेने का अवसर मिलेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें