होम›सेहत›यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा
सेहत

यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा राज्यसभा चुनाव के लिए सपा आज अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. सपा सूत्रों के मुताबिक तीसरा उम्मीदवार भी सरप्राइज होगा, इसके लिए लगातार क…

ABP News के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा

सौजन्य से:- ABP News

यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा आज अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. सपा सूत्रों के मुताबिक तीसरा उम्मीदवार भी सरप्राइज होगा, इसके लिए लगातार कयासबाजी जारी है.

उत्तर प्रदेश राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है. सपा ने चार पर्चे खरीदे थे. जिन तीन प्रमुख नामों पर चर्चा है उनमें चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता गंगा चरण राजपूत, पूर्व आईएएस आलोक रंजन और सपा नेता सलीम शेरवानी के नाम शामिल हैं.

सपा की ओर से प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन कर चुके हैं. सीटों के गणित के हिसाब से सपा दो सीट आराम से जीत जाएगी, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे कुछ विधायक चाहिए होंगे, जिसमें बीजेपी या सहयोगी दलों के विधायकों से संपर्क की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी से किस-किस को राज्यसभा भेजेगी BJP? आज लखनऊ में खुलेगी दिल्ली से आई चिट्ठी

अखिलेश का दावा सरप्राइज होगा

तीसरे उम्मीदवार का चेहरा अभी साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने जिस तरह कॉर्पोरेट जगत से धनराज परिमल नाथवानी को उतारकर चौंकाया था, ठीक उसी तर्ज पर अब तीसरे उम्मीदवार का नाम आ सकता है. सपा की रणनीति वोट के लिए कम पड़ रहे विधायकों की संख्या जुटाना है. उसके बाद ही वे उम्मदीवार के नाम का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन जो भी होगा वो चौंकाने वाला होगा.

बीजेपी में बगावत की आशंका

बृजभूषण राजपूत के पिता के नाम की संभावना से साफ हो गया है कि बीजेपी के कई विधायक पार्टी के खिलाफ जाकर सपा उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के भी कई विधायक सपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

इसके अलावा अभी तक बीजेपी के उम्मीदवारों की भी फाइनल लिस्ट नहीं आई है, जिसके बाद सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. जबकि नामाकंन की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है, ऐसे में अगले 24 घंटे दोनों ही पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं. अगर बीजेपी के विधायक बगावत करते हैं तो विधानसभा चुनावों से पहले ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका होगा. जिसके राजनीतिक नुकसान की आशंका है.

यह भी पढ़ें: 'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें