होम›सेहत›'किसने मांगीं 150 सीटें? 200 की बात की थी', यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम का बड़ा बयान
सेहत

'किसने मांगीं 150 सीटें? 200 की बात की थी', यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में मतभेद जारी है. इस…

Aaj Tak के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
'किसने मांगीं 150 सीटें? 200 की बात की थी', यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम का बड़ा बयान

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में मतभेद जारी है. इस बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 150 सीटों के लिए नहीं, बल्कि कम से कम 200 सीटों की हकदार है.

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वो शुरुआत से ही एक बात कहते आ रहे हैं कि गठबंधन में बराबर का सम्मान और बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए. उन्होंने देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है.

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने से लेकर देश में IIT, एम्स, IIM, बैंक और तमाम बड़े PSU खड़े करने का ऐतिहासिक काम कांग्रेस ने ही किया है. इसलिए सीटों के बंटवारे में भी पार्टी का कद और उसकी ताकत का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए.

अक्टूबर तक सुलझ जाना चाहिए सीट का मामला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि बात जीत की होनी चाहिए सीटों की नहीं. इस पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि वो भी तो जीत की ही बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी और सीटें नहीं मिलेंगी, तब तक जीत कैसे दर्ज की जा सकती है? बिना चुनाव लड़े कोई कैसे जीत सकता है?

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का ही गठबंधन है. दोनों दल एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. इस पूरे मसले पर उनका मानना है कि अक्टूबर के इस महीने तक सीट शेयरिंग का ये पेच पूरी तरह सुलझ जाना चाहिए. इससे हमारे उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पूरा समय मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है?

'अगर थोड़ा बहुत झुकना भी पड़ा, तो...'

गठबंधन के रुख को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब आत्मसम्मान की बात आती है, तो कांग्रेस देश के संविधान की तरह बिल्कुल सख्त रहती है. लेकिन जब सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों की बात होती है, तो पार्टी संविधान की तरह ही लचीला रुख अपनाने को भी तैयार है. जीत हासिल करने के लिए अगर थोड़ा बहुत झुकना भी पड़ा, तो पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें