होमक्राइमकानपुर में प्रेमी संग कमरे में मिली 3 बच्चों की मां, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा तो बंधक बनाकर पीटा
क्राइम

कानपुर में प्रेमी संग कमरे में मिली 3 बच्चों की मां, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा तो बंधक बनाकर पीटा

कानपुर में एक विवाहिता का प्रेम प्रसंग उसके ससुराल वालों को पता चला। उन्होंने विवाहिता के 23 वर्षीय प्रेमी को कमरे में पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। ससुराल वालों ने युवक को 30 घंटे तक बिना खाना-पानी दिए बंधक बनाकर रखा। सुम…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार9 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
कानपुर में प्रेमी संग कमरे में मिली 3 बच्चों की मां, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा तो बंधक बनाकर पीटा

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

कानपुर में एक विवाहिता का प्रेम प्रसंग उसके ससुराल वालों को पता चला। उन्होंने विवाहिता के 23 वर्षीय प्रेमी को कमरे में पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। ससुराल वालों ने युवक को 30 घंटे तक बिना खाना-पानी दिए बंधक बनाकर रखा।

सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। तीन बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग एक 23 साल के युवक से चल रहा था। युवक अपनी शादीशुदा विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। महिला के ससुराल वालों को शक हुआ तो उसे कमरे में देखने पहुंचे। कमरे में विवाहिता का प्रेमी मौजूद था। प्रेमिका के ससुराल वालों ने प्रेमी को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके साथ ही महिला के ससुराल वालों ने विवाहिता की भी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वालों ने युवक को बंधक बना लिया और उसी कमरे में बंद कर दिया जिसमें रूम में वह विवाहिता से मिलने के लिए आया था।

30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा जानकारी के मुताबिक, महिला के ससुराल वालों ने युवक को बिना खाना-पानी दिए 30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसकी बीच-बीच में पिटाई करते रहे। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। जब पुलिस बंधक को छुड़ाने के लिए पहुंची तो शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वाले पुलिस से भिड़ गए।

शादी के लायक है बड़ी बेटी पुलिस को बंधक युवक और महिला को छुड़ाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका की बड़ी बेटी शादी करने लायक है। जबकि प्रेमी युवक की अभी शादी नहीं हुई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें