राखी पर भाईयों के पास जाना हुआ आसान: यूपी में 3 दिन महिलाओं का किराया माफ, बहनों ने कहा- योगी-मोदी का धन्यवाद - Agra News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Agra - UP Rakshabandhan Free Bus Travel | Yogi Adityanath Women Travel Update राखी पर भाईयों के पास जाना हुआ आसान:यूपी में 3 दिन महिलाओं का किराया माफ, बहनों ने कहा- योगी-मोदी का धन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- UP Rakshabandhan Free Bus Travel | Yogi Adityanath Women Travel Update
राखी पर भाईयों के पास जाना हुआ आसान:यूपी में 3 दिन महिलाओं का किराया माफ, बहनों ने कहा- योगी-मोदी का धन्यवाद
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की
इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना है, साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को स्थायी राहत देना है। रक्षाबंधन से पहले सरकार के इस फैसले के बाद बस अड्डों पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने आगरा के ईदगाह बस अड्डे पर पहुंचकर महिलाओं से बात की।
धौलपुर से आगरा आई कमला ने बताया कि वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए आगरा आई हैं। फ्री बस सेवा से उन्हें काफी खुशी मिली है। इससे उनका आना-जाना आसान हो गया है। दूसरी यात्री कल्पना ने कहा कि वह भी भाई को राखी बांधने जा रही हैं।
सरकार ने जो 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त यात्रा का फैसला लिया है, वह बहुत सराहनीय है।दिल्ली जा रही संगीता ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाई के घर जाने के लिए मुफ्त बस सेवा बहुत अच्छी बात है, इससे गरीब परिवार की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
मायके जा रही प्रीति ने कहा कि पहले यह सुविधा केवल रक्षाबंधन वाले दिन के लिए मिलती थी, लेकिन इस बार तीन दिन के लिए मुफ्त यात्रा दी गई है। इससे बहनों को काफी सुविधा होगी और वह आराम से त्योहार मना सकेंगी। महिलाओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


