गोरखपुर में व्यापारी नेता संदीप बंसल बोले- ई-कॉमर्स पर नियामक आयोग बनाए सरकार, 3 सितंबर को लखनऊ में होगी हुंकार
गोरखपुर में व्यापारी नेता संदीप बंसल बोले- ई-कॉमर्स पर नियामक आयोग बनाए सरकार, 3 सितंबर को लखनऊ में होगी हुंकार संदीप बंसल रविवार को संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के सम्मेलन में पहुंचे थे. उन्होंने जीएसटी में संशोधन की सरकार…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर में व्यापारी नेता संदीप बंसल बोले- ई-कॉमर्स पर नियामक आयोग बनाए सरकार, 3 सितंबर को लखनऊ में होगी हुंकार
संदीप बंसल रविवार को संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के सम्मेलन में पहुंचे थे. उन्होंने जीएसटी में संशोधन की सरकार से मांग की.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 3:56 PM IST
|Updated : August 9, 2026 at 4:43 PM IST
गोरखपुर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भारत सरकार से ई-कॉमर्स पर एक नियामक आयोग के गठन की मांग की है. उन्होंने कहा, छोटे और मझोले व्यापारियों के हित और विदेशी कंपनियों के व्यापार से मुकाबला करने के लिए आयोग का गठन जरूरी है. साथ ही जीएसटी में भी संशोधन की जरूरत है. एक ही प्रकार की वस्तुओं पर अलग-अलग प्रकार के टैक्स लगाना कहीं से उचित नहीं है.
उन्होंने कहा, जिस प्रकार उच्च सदन में शिक्षक और स्नातक एमएलसी की सीट आरक्षित है, उसी प्रकार व्यापारियों का भी प्रतिनिधिमंडल सदन में भेजा जाना चाहिए. क्योंकि पूरे देश में 30 लाख से अधिक व्यापारी पंजीकृत हैं. संदीप बंसल रविवार को संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के सम्मेलन में पहुंचे थे.
उन्होंने यह भी कहा कि 3 सितंबर को लखनऊ में 'डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में' प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें न सिर्फ उत्तर प्रदेश के व्यापारी आएंगे, बल्कि देश के भी कई वरिष्ठ व्यापारियों का इसमें समागम होगा और व्यापारी हित की आवाज बुलंद की जाएगी. संदीप बंसल ने व्यापारियों की सुरक्षा और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराने की सरकार से मांग की है.
उन्होंने कहा कि 33 वर्षों से प्रदेश के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है. संगठन ने समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को सरकार को प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान का मार्ग भी प्रसस्त किया है. यही वजह है कि 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के हर जनपद से कम से कम 100 व्यापारियों की सहभागिता होगी.
इसमें प्रदेश सरकार के वरिष्ठ और केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है. जिसमें व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक घोषणाएं और निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह उनके संगठन के संघर्ष का परिणाम है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में व्यापारी पुलिस समन्वय बैठक आयोजित हो रही है.
उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में जीएसटी पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाली 100000 रुपये की आर्थिक सहायता को संगठन के सतत प्रयासों से बढ़ाकर 10 लख रुपए कराया गया. जिससे व्यापारी परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा 6 जुलाई से लागू गेट पास एवं ट्रैकिंग व्यवस्था से व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी समाप्त किया जाए या इसमें संशोधन किया जाए. इसकी भी मांग सरकार से करते हैं.
यह भी पढ़ें : लखनऊ में दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाई, बेसुध होने पर घर के बाहर फेंका
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी मानदेय को आउटसोर्सिंग आयोग

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान - cm yogi adityanath fires on congress on kakori action 100th anniversary

काकोरी ट्रेन एक्शन-डे: CM योगी ने दिया शहादत को सम्मान तो उमड़ा भावनाओं का सैलाब, नम आंखों से दिया धन्यवाद


