होमराजनीतियूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, 3 दिनों में 80 लाख लोगों ने किया फ्री सफर - up free bus travel 80 lakh women benefit on raksha bandhan
राजनीति

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, 3 दिनों में 80 लाख लोगों ने किया फ्री सफर - up free bus travel 80 lakh women benefit on raksha bandhan

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, 3 दिनों में 80 लाख लोगों ने किया फ्री सफर रक्षाबंधन पर यूपी सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का 80 लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने लाभ उठाया। ...और पढ़ें HighLights - रक्ष…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 07:31 pm बजे
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, 3 दिनों में 80 लाख लोगों ने किया फ्री सफर
 - up free bus travel 80 lakh women benefit on raksha bandhan

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं की उमड़ी भीड़, 3 दिनों में 80 लाख लोगों ने किया फ्री सफर

रक्षाबंधन पर यूपी सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का 80 लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने लाभ उठाया। ...और पढ़ें

HighLights

- रक्षाबंधन पर 80 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त यात्रा की।

- 60+ महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' शुरू हुई।

- आधार/वोटर आईडी दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी वरिष्ठ महिलाएं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं और उनके सहयात्रियों को मिला। रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को ही 49.96 लाख से अधिक महिलाओं और उनके सहयात्रियों को मुफ्त यात्रा की। वहीं शनिवार शाम तक इस सुविधा का लाभ उठाने वालों का आंकड़ा 80 लाख तक पहुंच गया था। यह सुविधा शनिवार मध्यरात्रि तक जारी रही।

वहीं सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा पर भी रक्षाबंधन के दिन से ही अमल शुरू हो गया, जो शनिवार मध्यरात्रि के बाद भी जारी है। इस श्रेणी की महिलाएं अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लए 27 से 29 अगस्त तक निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी थी।

परिवहन निगम के अनुसार 27 अगस्त को 9.26 लाख से ज्यादा महिलाओं व सहयात्रियों ने योजना का लाभ उठाया। इनमें 6.03 लाख से अधिक महिलाएं और 3.22 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल थे। इसके अगले दिन रक्षाबंधन पर 49.96 लाख से ज्यादा नि:शुल्क टिकट जारी किए गए। इनमें 32.47 लाख से अधिक महिलाएं और 17.48 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल रहे।

वहीं शुक्रवार से ही ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत बुजुर्ग महिलाओं को भी नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। योजना के तहत परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को भी शून्य शुल्क वाले टिकट जारी किए गए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा उस महिला यात्री को अनुमन्य होगी जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो एवं उत्तर प्रदेश राज्य की निवासिनी हो।

उन्होंने बताया कि महिला यात्री को उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा आधार कार्ड/मतदाता पहचान-पत्र के आधार पर उपलब्ध की जायेगी। निश्शुल्क यात्रा के लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र के आधार पर शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। टिकट में बस नंबरी और यात्रा के प्रारंभ व गंतव्य स्थान का विवरण अंकित होगा। लाभार्थियों को निश्शुल्क यात्रा के संबंध में स्मार्ट कार्ड जारी करने के संबंध में आवश्यकता पड़ने पर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें