कानपुर में कच्चा मकान ढहा, पिता-3 बेटियों की मौत, बदायूं-बलिया में भी हादसे
कानपुर में कच्चा मकान ढहा, पिता-3 बेटियों की मौत, बदायूं-बलिया में भी हादसे उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर हादसे हो गई. इन हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कुछ लोग घायल हो गए. पुलिस ने मृतकों के श…

सौजन्य से:- ABP News
कानपुर में कच्चा मकान ढहा, पिता-3 बेटियों की मौत, बदायूं-बलिया में भी हादसे
उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर हादसे हो गई. इन हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कुछ लोग घायल हो गए. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश में बारिश क़हर बनकर टूट रही है. जिसके चलते अलग-अलग जिलों में हादसे हुए. कानपुर में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.
वहीं बदायूं में शनिवार रात में भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से एक किसान की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. बलिया में रविवार सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई.
पिता और 3 बेटियों की मौत
कानपुर जिले के साढ़ क्षेत्र रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि यहां के हिरनी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश के दौरान एक परिवार का कच्चा घर ढहने से मुकेश कुमार (45) और उनकी बेटियों माया (17), नीतू (सात) और पल्लवी (पांच) की मौत हो गयी.
इस हादसे में मुकेश की एक अन्य बेटी काजल (20) गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक मुकेश के चचेरे भाई तेज बहादुर सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि घर ढहने के बाद परिवार ने साढ़ पुलिस को कई बार फोन किया लेकिन, शुरू में उनके फोन का कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद ग्रामीणों ने ख़ुद ही बचाव कार्य करना पड़ा.
परिवार के अनुसार, काजल की शादी दिसंबर में होने वाली थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है.
'सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली...', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
बदायूं में कच्चे घर की दीवार गिरी
बदायूं जिले के मूसाझाग थाना इलाके के गुरुगांव ग्राम में शनिवार देर रात भारी बारिश के कारण एक किसान के कच्चे घर की दीवार गिर गई, जिससे वह मलबे के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
मूसाझाग एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद (35) के रूप में हुई है, जो दीवार गिरने के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था. ग्रामीणों ने उसकी घायल पत्नी को मलबे से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है.
बलिया में छह साल की बच्ची की मौत
बलिया में भी रविवार सुबह चितबड़ागांव थाना इलाके के नफरेपुर गांव में मिट्टी की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दबकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची बिस्कुट खरीदने पास की किराने की दुकान पर गई थी. लौटते समय उसके साथ एक और लड़की थी. लेकिन, वो आगे निकल गई थी. इसी बीच, अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई और कीर्ति मलबे के नीचे दब गई, इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई.
बुलंदशहर जिले के थाना अनूपशहर क्षेत्र में दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी और पोती की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक अनूपशहर क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में रविवार देर शाम ओमवती (62) और उनकी पोती कुमकुम (12) के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे दोनों मलबे में दब गईं. दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


