लखनऊ सावन मेले में झूले का बकेट टूटा, 3 युवतियां घायल; एक को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ
लखनऊ सावन मेले में झूले का बकेट टूटा, 3 युवतियां घायल; एक को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ तहरीर मिलते ही झूला संचालक और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ सावन मेले में झूले का बकेट टूटा, 3 युवतियां घायल; एक को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ
तहरीर मिलते ही झूला संचालक और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 19, 2026 at 6:46 AM IST
लखनऊ: गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर सावन महोत्सव में मंगलवार शाम तेजी से घूम रहे झूले का एक बकेट अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. हादसे की चपेट में आने से झूले में सवार और आसपास मौजूद तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.
इनमें से एक किशोरी को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है. हादसे के बाद मेला परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहीं, घटना के तुरंत बाद झूला संचालक मौके से फरार हो गया.
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि विभूतिखंड के विजयीपुर निवासी सूर्या निवासी ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी बहनों इशिका, अंकिता, नैंसी, अनामिका और दोस्त आयुष के साथ इंदिरा नगर सावन महोत्सव घूमने आए थे.
सभी लोग मेला परिसर में बड़े झूले पर झूल रहे थे. शाम को झूले का एक बकेट अचानक टूटकर हवा में असंतुलित हो गया और सीधे अंकिता के चेहरे से जा टकराया.
इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से नैंसी और विमल नगर निवासी निशा कुमारी भी बुरी तरह जख्मी होकर लहूलुहान हो गईं. झूले पर बैठे अन्य लोग भी झटकों के कारण मामूली रूप से चोटिल हुए.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बकेट टूटने और चीख-पुकार मचने के बावजूद संचालक ने झूला फौरन नहीं रोका. लोगों के लगातार चिल्लाने और विरोध करने के काफी देर बाद झूले को रोका गया. इस बीच मौका पाकर आरोपी ऑपरेटर झूले से कूदकर भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग निकला.
सुषमा अस्पताल में भर्ती एक किशोरी की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान तीनों युवतियों को फौरन नजदीकी सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों के मुताबिक, अंकिता, नैंसी और निशा का गहन इलाज चल रहा है, जिनमें से एक किशोरी को शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं. अन्य मामूली रूप से चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
परिजनों ने आरोप लगाया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. पुराने और जर्जर झूलों का बिना फिटनेस जांच के संचालन किया जा रहा था. एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मेला लगाने की प्रशासनिक अनुमति होने की बात सामने आई है.
गाजीपुर पुलिस को अभी तक पीड़ितों की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलते ही झूला संचालक और आयोजकों के खिलाफ लापरवाही व सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


