होम›शिक्षा-करियर›प्रयागराज: रेलवे में स्नातकों के लिए 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से होगा आवेदन - railway ntpc recruitment 3477 graduate posts open apply oct 8
शिक्षा-करियर

प्रयागराज: रेलवे में स्नातकों के लिए 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से होगा आवेदन - railway ntpc recruitment 3477 graduate posts open apply oct 8

प्रयागराज: रेलवे में स्नातकों के लिए 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से होगा आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तर के 3,477 एनटीपीसी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें स्टेशन मास्टर जैसे ...और पढ़ें HighLights - र…

Jagran के अनुसार22 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
प्रयागराज: रेलवे में स्नातकों के लिए 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से होगा आवेदन
 - railway ntpc recruitment 3477 graduate posts open apply oct 8

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज: रेलवे में स्नातकों के लिए 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से होगा आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तर के 3,477 एनटीपीसी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें स्टेशन मास्टर जैसे ...और पढ़ें

HighLights

- रेलवे में 3,477 स्नातक स्तरीय एनटीपीसी पदों पर भर्ती।

- आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन चलेगी।

- आधार कार्ड से सत्यापन और विवरण अपडेट करना आवश्यक।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपी) स्नातक भर्ती-2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में स्नातक स्तर के कुल 3,477 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लेवल-छह में स्टेशन मास्टर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे प्रमुख पदों पर चयन होगा।

लेवल-पांच के अंतर्गत गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अक्टूबर से छह नवंबर की रात 11:59 बजे तक होगी। सभी आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल (rrbapply.gov.in) के माध्यम से आनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या देरी से बचने के लिए उम्मीदवार अपना प्राथमिक विवरण आधार कार्ड से ही सत्यापित करें।

सफल वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी का नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाण पत्र से शत-प्रतिशत मेल खानी चाहिए। इसके अलावा, फार्म भरने से पहले आधार में अपनी नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट व आइरिस) जरूर अपडेट करा लें।

उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल मानक और आरक्षण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (rrb.indianrailways.gov.in) पर जारी विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर कंफर्म सीट की टेंशन होगी कम, हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें