यूपी की 3 करोड़ महिलाओं पर फोकस, 2027 को लेकर BJP का मेगा प्लान
यूपी की 3 करोड़ महिलाओं पर फोकस, 2027 को लेकर BJP का मेगा प्लान बीजेपी ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा प्लान बनाया है, जिसके तहत सरकार प्रदेश की 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी और 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहो…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी की 3 करोड़ महिलाओं पर फोकस, 2027 को लेकर BJP का मेगा प्लान
बीजेपी ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा प्लान बनाया है, जिसके तहत सरकार प्रदेश की 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी और 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की तैयारी में जुट गई है.
यूपी 2027 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं पर फोकस बढ़ा दिया है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में लखनऊ के योजना भवन में समीक्षा बैठक की जिसमें महिला उद्यमी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया. मौर्य ने कहा कि राज्य में 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए सरकार महिलाओं को 20 और 30 हजार रुपये दो किश्तों में देगी, जिसका ब्याज सरकार उठाएगी.
डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक करोड़ से अधिक महिलाओं को पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाने हैं, जिसका ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जाएगा. इसके बाद दूसरी किश्त के रूप में 30 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरल एवं सुगम बनाई जाए.
महिलाओं को ऋण मुहैया कराने के निर्देश
केशव मौर्य ने बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि वे गरीब महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने में सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और केवल लाभ कमाने की मंशा से कार्य न करें. सरकार द्वारा ब्याज का वहन किया जा रहा है, इसलिए पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सामान्य रूप से महिला सशक्तिकरण की योजना के रूप में देखा जाता है. लेकिन, वास्तविक अर्थों में यह गरीब कल्याण की बहुत बड़ी योजना है.
‘संन्यास ले रहा हूं…’ मायावती के बयान के बाद आकाश आनंद के ससुर ने छोड़ी सियासत!
1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल कर्ज उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनकी आमदनी बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है. महिलाओं की आय बढ़ेगी तो परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों में समृद्धि का आधार तैयार होगा.
डिप्टी सीएम ने डेवलपमेंट अल्टरनेटिव संस्था को निर्देशित किया कि मिशन के अधिकारियों के साथ 2 लाख तक के अच्छे ई-रिक्शा की पहचान कर, उस तरह के रिक्शे ही समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराये जाएं ताकि समूह की दीदियों पर आर्थिक रूप से अधिक बोझ न पड़े और कम लागत में उनको अधिक लाभ हो.
दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की सलाह
इसके साथ ही तकनीक के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के प्रयास किए. इसके लिए योजना तैयार की जाए कि प्रत्येक संकुल स्तरीय संघ के पास कम से कम एक ड्रोन उपलब्ध हो. ड्रोन के उपयोग से कृषि एवं अन्य गतिविधियों में नई तकनीक को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के लिए आय के नए अवसर सृजित किए जाएं.
महिलाओं को गाय-भैंस खरीदने के लिए सरल एवं सुगम तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. दुग्ध उत्पादन से महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं और इससे प्रदेश में अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी. इस बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 5 मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
पात्र महिलाओं तक दिया जाए लाभ
उपमुख्यमंत्री जी ने बैंकर्स एवं अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें समय से लाभ दिलाना सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की जिम्मेदारी है. योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
बैठक के प्रारंभ में एचसीएल संस्था द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया. संस्था द्वारा स्मार्ट स्कूल, स्वास्थ्य एवं समुदाय आधारित जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. बैठक में सभी सहयोगी संस्थाओं ने अपने-अपने कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों एवं दुग्ध उत्पादक महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.
In Pics: CM योगी, अखिलेश-डिंपल समेत UP के नेताओं का 80s ट्रेंड, तस्वीरों ने मचाई धूम
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


