जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 3 दिन 2 रात का पैकेज; डिटेल में जानें
जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 3 दिन 2 रात का पैकेज; डिटेल में जानें योगी सरकार जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों को सौगात दे रही है। 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत UP राज्य पर्य…

सौजन्य से:- Hindustan
जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 3 दिन 2 रात का पैकेज; डिटेल में जानें
योगी सरकार जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों को सौगात दे रही है। 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत UP राज्य पर्यटन विकास निगम ने 3 दिन और 2 रात का 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है। यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से सुबह 8 बजे होगा। कहा जा रहा है कि इस पहल से कृष्ण-ब्रज सर्किट को मजबूती मिलेगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रद्धालुओं को ब्रज धाम की आध्यात्मिक यात्रा का विशेष उपहार देते हुए 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने तीन दिन और दो रात का 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है। इस विशेष पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना समेत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से सुबह आठ बजे होगा।
अधिकारियों का कहना है कि यह पैकेज आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ कृष्ण-ब्रज सर्किट को और मजबूत करेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान की व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से प्रदेश की धार्मिक पर्यटन विरासत को देश-विदेश के अधिकाधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से कृष्ण-ब्रज सर्किट को मजबूती मिलेगी और श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रमुख लीलास्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
ब्रज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
जयवीर सिंह ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा यहां लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से लगाया जा सकता है। वर्ष 2025 में मथुरा में 10.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि ब्रज रंगोत्सव-2025 में 44 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही करीब 1.90 करोड़ पर्यटकों के आगमन से स्पष्ट है कि ब्रज क्षेत्र देश के तेजी से उभरते आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। परिवारों और छोटे समूहों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए टूर पैकेज को किफायती दर पर तैयार किया गया है। यात्रियों के लिए वातानुकूलित सेडान और क्रस्टिा वाहनों की व्यवस्था की गई है। सेडान वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,400 रुपये, जबकि क्रस्टिा वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,150 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों श्रेणियों में यात्रा के लिए कम से कम दो यात्रियों का होना अनिवार्य है। पैकेज में आवास, नाश्ता, जलपान, हाई-टी, प्रशक्षिति गाइड और स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि दोपहर और रात्रि के भोजन की व्यवस्था तथा उसका खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।
पहले दिन इन मंदिरों के दर्शन करेंगे श्रद्धालु
तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं को वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर, अक्षय पात्र मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दूसरे दिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, वश्रिाम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम, संग्रहालय, गीता मंदिर, पोतरा कुंड और गोकुल गांव का भ्रमण कराया जाएगा। तीसरे और अंतिम दिन श्रद्धालु बरसाना स्थित राधारानी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री राधा दामोदर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने कहा कि 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल यात्रियों को ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सहज दर्शन कराने के साथ वहां की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराएगी। उन्होंने वश्विास जताया कि यह पैकेज देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच ब्रज सर्किट को विशष्टि पहचान दिलाने के साथ उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


