योगी, केशव, ब्रजेश तिरंगा लेकर 2km पैदल चले: CM बोले- वंदे मातरम का अपमान नहीं चलेगा; 30 हजार बच्चे-युवा पहुंचे - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Kakori Train Action Day | Lucknow Tiranga Yatra CM Yogi Adityanath LIVEयोगी, केशव, ब्रजेश तिरंगा लेकर 2km पैदल चले:CM बोले- वंदे मातरम का अपमान नहीं चलेगा; 30 हजार बच्चे-य…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Kakori Train Action Day | Lucknow Tiranga Yatra CM Yogi Adityanath
LIVEयोगी, केशव, ब्रजेश तिरंगा लेकर 2km पैदल चले:CM बोले- वंदे मातरम का अपमान नहीं चलेगा; 30 हजार बच्चे-युवा पहुंचे
- कॉपी लिंक
लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चले। यात्रा के दौरान योगी के एक तरफ ब्रजेश पाठक तो दूसरी तरफ केशव मौर्य और पंकज चौधरी नजर आए। योगी ने बच्चों और पंकज चौधरी के साथ सेल्फी भी ली।
देशभक्ति के गानों, 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच तिरंगा यात्रा सुबह 9.20 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से शुरू हुई। 30 मिनट में 2 किमी का सफर तय कर यात्रा विधानभवन पहुंची। यात्रा में कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों-युवाओं समेत 30 हजार लोग शामिल हुए। बच्चे 101 फीट का तिरंगा लेकर विधानसभा पहुंचे।
यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूजा पाल भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। अपर्णा ने कहा- Gen-Z हमारे साथ है। इस यात्रा को कामयाब बना रहा है।
इससे पहले, योगी ने कहा-
कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी। पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को घर के ऊपर तिरंगा लगाने की आजादी दी। अब यह नहीं चल सकता कि रहेंगे भारत में और भारत के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को अपमानित करेंगे।
बता दें कि काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी में हुई ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है। इस दिन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के सरकारी खजाने से रोकड़ा (धन) जब्त कर स्वतंत्रता संग्राम के लिए हथियार खरीदने का ऐतिहासिक कदम उठाया था।
तिरंगा यात्रा की 3 तस्वीरें-
सीएम योगी के संबोधन की 3 बड़ी बातें-
1. 'हमारा युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जा का प्रतीक है' सीएम योगी ने कहा- वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूरे देश में इसका गान हो रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन में हमारे युवाओं ने अंग्रेजों की जड़ों को हिलाने का काम किया था। आज भी हमारा युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जा का प्रतीक है। वह देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है। इसलिए जरूरी है कि युवाओं की इस ऊर्जा को आगे बढ़ाने के लिए सही मंच मिले।
2. 'युवा देश और समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें' उन्होंने कहा- युवाओं को अपनी पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी खुद को तैयार करना चाहिए। इसी भावना के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP आज पूरे देश में 'तिरंगा यात्रा' शुरू कर रही है।
3. '1947 के बाद जो काम होना था, उसमें 75 साल क्यों लग गए?' योगी ने कहा- 1947 के तुरंत बाद जो काम किया जाना चाहिए था, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जो सम्मान दिखाया जाना चाहिए था, उसे होने में 75 साल क्यों लग गए? वजह यह थी कि कुछ लोगों के लिए सत्ता सबसे ऊपर थी। इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी 'राष्ट्र प्रथम' की भावना रखते हैं।
तिरंगा यात्रा के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने कहा कि आजादी से पहले यहीं के कुछ लोगों ने समाज के लोगों को आपस में लड़ाया। हर कुत्सित प्रयास किए। अब वही लोग, वही देशविरोधी ताकतें सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह भड़का रही हैं। हमें सावधान और एकजुट रहना है।
- कॉपी लिंक
सीएम ने काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शुरुआत कारगिल युद्ध में शहीद हुए लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय के बड़े भाई के सम्मान से की।
काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों के पोते-परपोते भी सम्मानित किए गए।
अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के परपोते आफाक उल्ला खां को सम्मानित किया। वह शाहजहांपुर से लखनऊ आए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
काकोरी शहीद स्थल पर 2 मंच लगाए गए हैं। एक पर सीएम योगी सहित सभी अतिथि मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकार ट्रेन लूटने का अभिनय करेंगे।
- कॉपी लिंक
सीएम योगी हेलिकॉप्टर से काकोरी पहुंचेंगे। हेलिपैड तैयार कर लिया गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने 'हर घर तिरंगा अभियान' पर कहा- आज हम लखनऊ शहर में प्रदेश के मुखिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ तिरंगा यात्रा लेकर निकले। इस तिरंगा यात्रा की खास बात ये है कि जेन-जी हमारी इस यात्रा को बहुत श्रेष्ठ बना रहे हैं। हमारे जेन-जी भारत के साथ हैं। प्रधानमंत्री के इस संकल्प के साथ हैं कि वे एक भारत-श्रेष्ठ भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाकर रहेंगे। हर घर तिरंगा यात्रा 14 अगस्त तक जारी रहेगी।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
योगी ने कहा- हमारा ये तिरंगा हमारी सादगी का, विकास का और भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी जी के जिन्होंने हमारी विरासत का अपमान करने वालो को कठोर दंड देने का प्रावधान किया। अब ये नहीं चलेगा कि रहेंगे भारत में, लेकिन उसकी विरासत को, उसके महापुरुषों को अपमानित करेंगे।
- कॉपी लिंक
योगी ने कहा- आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व भी है। इस अवसर पर बीजेपी द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मैं भारत की आजादी के लिए सर्वतः होने वाले सभी महान सपूतों को नमन करता हूं। इसके साथ मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति भी अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
'तिरंगा यात्रा' पर यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा- तिरंगा यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है और इससे खासकर युवाओं में नया उत्साह आता है। यह हम सभी में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाती है। मुझे खुशी है कि हम लखनऊ में इसका आयोजन कर रहे हैं और मैं इसका हिस्सा बन पा रही हूं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
सीएम योगी स्काउट-गाइड के बीच चल रहे हैं। अगल-बगल दोनों डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चल रहे हैं। इस दौरान बच्चे वंदे मातरम् और जयश्रीराम के नारे लगा रहे हैं
- कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- पूरे देश में तिरंगा शान से फहराए इसलिए तिरंगा यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आज यहां उमड़ा युवाओं का जनसैलाब बता रहा है कि शहीदों का महत्व क्या है।
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज यहां आए युवाओं की भीड़ इस बात का संकेत है कि हम उन शहीदों को भूले नहीं हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।
- कॉपी लिंक
सीएम आवास के सामने स्टेज सजा हुआ है। इस पर कुर्सियां लगी हैं। लोकल कलाकार देशभक्ति गीत गा रहे हैं।
- कॉपी लिंक
तिरंगा यात्रा मार्ग पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इन पर हर घर तिरंगा बने जनआंदोलन लिखा हुआ है। देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्ति बन रहा है।
- कॉपी लिंक
तिरंगा पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी शहीद स्मारक पहुंचेंगे। यहां वह काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
काकोरी ट्रेन एक्शन डे से स्वतंत्रता दिवस तक प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
- अतीक के बेटे क्या कभी जेल से बाहर आ पाएंगे: इंग्लिश स्कूल में पढ़े, फिर रंगदारी-फिरौती वसूलकर जेल गए; शाइस्ता-जिंदा बेटों का अब क्या होगा
- विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया, PhD की फीस आधी कराने की सिफारिश की
- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया
- अतीक के बेटों के लिए बेकाबू हुई भीड़: पुलिसवालों ने थप्पड़ बरसाए, बंदूक की बट मारी, गम के बीच हंगामे की कहानी का VIDEO
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स

UP: कांवड़ पथ पर पुष्पवर्षा से सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी को साधा, कांवड़ियों पर चढ़ी सियासी समीकरणों की नई तासीर

पति की मौत, पत्नी ने तस्वीर लगाकर कांवड़ उठाई: गंगा में डूबते कांवड़िए को बचाया; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात - Meerut News


