होमक्राइममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सहतवार आएंगे: पकंहा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, राहत सामग्री बांटने की तैयारी तेज; हेलीपैड बनना शुरू - Sahatwar News
क्राइम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सहतवार आएंगे: पकंहा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, राहत सामग्री बांटने की तैयारी तेज; हेलीपैड बनना शुरू - Sahatwar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ballia - Sahatwar - Yogi Adityanath Ballia Visit | Flood Relief Distribution & Development मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सहतवार आएंगे:पकंहा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, रा…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 07:23 pm बजे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सहतवार आएंगे:  पकंहा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, राहत सामग्री बांटने की तैयारी तेज; हेलीपैड बनना शुरू - Sahatwar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ballia

- Sahatwar

- Yogi Adityanath Ballia Visit | Flood Relief Distribution & Development

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को सहतवार आएंगे:पकंहा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, राहत सामग्री बांटने की तैयारी तेज; हेलीपैड बनना शुरू

- कॉपी लिंक

बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के गलाफरपुर मौजा स्थित पकंहा गांव पहुंच सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की जानकारी के बाद बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक केतकी सिंह ने भी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

सहतवार-चांदपुर मार्ग पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जेसीबी से भूमि समतलीकरण और हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। टेंट लगाने के लिए सामान भी पहुंचने लगा है। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

हेलीपैड का काम शुरू, 28 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद एडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इसके बाद जेसीबी लगाकर हेलीपैड के लिए जमीन को समतल किया जाने लगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को हेलीपैड का निर्माण 28 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व और विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़क और आसपास की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

जर्मन हैंगर टेंट लगाने का काम शुरू

कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर टेंट और अन्य सामान ट्रकों से मौके पर पहुंचाया जा रहा है। टेंट लगाने वाले कर्मचारियों ने भी काम शुरू कर दिया है। दिनभर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्रम स्थल पर मौजूदगी रही।

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री वितरण की तैयारी

संभावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जान सकते हैं। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की व्यवस्थाओं को भी बेहतर करने में जुटा है।

नई परियोजनाओं की घोषणा की भी संभावना

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बलिया के लिए कुछ नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी कार्यक्रम और घोषणाओं को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन फिलहाल मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने में जुटा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें