होमक्राइमसीएम योगी के 29 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी तेज: मंत्री और डीएम ने निरीक्षण किया; हेलीपैड, मंच-पंडाल और पार्किंग पर फोकस - Deoria News
क्राइम

सीएम योगी के 29 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी तेज: मंत्री और डीएम ने निरीक्षण किया; हेलीपैड, मंच-पंडाल और पार्किंग पर फोकस - Deoria News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Deoria - Deoria News: CM Yogi Adityanath Majhauliraj Visit Preparations Review सीएम योगी के 29 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी तेज:मंत्री और डीएम ने निरीक्षण किया; हेलीपैड, मंच-पंडाल औ…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 07:22 pm बजे
सीएम योगी के 29 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी तेज:  मंत्री और डीएम ने निरीक्षण किया; हेलीपैड, मंच-पंडाल और पार्किंग पर फोकस - Deoria News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Deoria

- Deoria News: CM Yogi Adityanath Majhauliraj Visit Preparations Review

सीएम योगी के 29 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी तेज:मंत्री और डीएम ने निरीक्षण किया; हेलीपैड, मंच-पंडाल और पार्किंग पर फोकस

- कॉपी लिंक

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित मझौलीराज कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर समेत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हेलीपैड से लेकर मंच-पंडाल तक का निरीक्षण

डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, मंच, पंडाल, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल ऐसा हो, जहां वाहनों की आवाजाही सुचारु रहे और कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही साफ-सफाई और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

हेलीपैड का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

डीएम ने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा से पहले पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

जिम्मेदारियों की लगातार निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि तैयारियों की लगातार निगरानी की जाए और सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जाए।

सुरक्षा और आमजन की सुविधा पर फोकस

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीएम सलेमपुर, एसडीएम भाटपाररानी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें