सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक डायवर्जन: देवरिया में 29 अगस्त को सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था - Deoria News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Deoria - Deoria Traffic Diversion | CM Yogi Adityanath Visit Route Plan Update सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:देवरिया में 29 अगस्त को सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Deoria
- Deoria Traffic Diversion | CM Yogi Adityanath Visit Route Plan Update
सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:देवरिया में 29 अगस्त को सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था
- कॉपी लिंक
देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को मझौलीराज क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह व्यवस्था 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों से भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
पुलिस द्वारा जारी किए गए डायवर्जन प्लान के तहत विभिन्न चौराहों पर वाहनों के रूट बदले जाएंगे। मुसैला तिराहा पर, देवरिया शहर से सलेमपुर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को मईल मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। इन वाहनों को सलेमपुर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
नवलपुर तिराहा पर, लार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भागलपुर मार्ग पर भेजा जाएगा। इसी प्रकार, भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नवलपुर तिराहा से लार जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को भी सलेमपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
हाइडिल तिराहा पर, फुलवरिया मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को श्रीरामजानकी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। इन्हें भी सलेमपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। फुलवरिया चौराहा से भारी, हल्के और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वाहनों को भाटपार रानी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस चौराहे से किसी भी वाहन को सलेमपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
पकड़ी बाबू चौराहा से सभी भारी वाहनों को भटनी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। हरैया तिराहा पर, कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग से गुजरने दिया जाएगा। अन्य भारी और हल्के वाहन अपनी सुविधा के अनुसार देवरिया या नवलपुर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है। निर्धारित मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


