उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं, 28 लाख टन स्टॉक उपलब्ध: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - ChiniMandi
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है और राज्य के पास करीब 28 लाख टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अक्टूबर में चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने के बाद राज्य में करीब 90 लाख टन अतिर…

सौजन्य से:- ChiniMandi
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है और राज्य के पास करीब 28 लाख टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अक्टूबर में चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने के बाद राज्य में करीब 90 लाख टन अतिरिक्त चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ऐसे समय दी है जब देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में हर महीने करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है। इस हिसाब से मौजूदा 28 लाख टन स्टॉक राज्य की लगभग सात महीने की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि, चीनी मिलों के 15 अक्टूबर से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। मिलों के संचालन में आने के बाद करीब 90 लाख टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और घरेलू बाजार में संभावित आपूर्ति संकट की आशंका जताई जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार, मौजूदा स्टॉक और आगामी पेराई सत्र में होने वाले उत्पादन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें - varanasi to get 3 new fruit markets 500 shops planned

यूपी कैबिनेट: किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी

Uttar Pradesh cabinet meeting: CM Yogi Adityanath skips announcement on sugarcane SAP revision - ChiniMandi


