होमराजनीतिआज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस
राजनीति

आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस

आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुँच रहे हैं. इस दौरान व…

ABP News के अनुसार5 सितंबर 2026 को 05:31 am बजे
आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस

सौजन्य से:- ABP News

आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुँच रहे हैं. इस दौरान वो चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संगठन सक्रिय हो गया है. आज 5 सितंबर को इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. यूपी का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका ये पहला यूपी दौरा है, जिसके चुनाव के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है.

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े इस दौरान जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक लेंगे. इन बैठकों में बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल और चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी.

संगठन की मजबूती पर बीजेपी का जोर

विनोद तावड़े के इस दौरे में बीजेपी का पूरा फोकस पार्टी के संगठन को और मजबूत करने पर है. इन बैठकों में तावड़े प्रदेश के संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनाव की तैयारियों के परखेंगे और जरूरी दिशा निर्देश देंगे. उनके इस दौरे को लेकर एक और ख़ास बात ये है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वागत और पोस्टर-बैनर से दूर रहने को कहा.

यूपी में नोएडा से आगरा तक फुल एक्शन में मानसून, IMD ने दिया अलर्ट

स्वागत और पोस्टर बैनर से दूरी

बीजेपी महासचिव ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कहा है कि इस दौरान उनके स्वागत के लिए सड़कों पर किसी भी तरह की भीड़ जुटाने की कोशिश न की जाए और न ही जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर सड़कों को पाटा जाए. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होती है और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है. इसलिए कार्यकर्ता इस तरह के शक्ति प्रदर्शन से दूर रहे.

विनोद तावड़े के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है. तावड़े ने साफ़ संदेश दिया कि पार्टी को चुनाव की तैयारियों पर फ़ोकस करना है और जमीनी स्तर पर संगठन को और मज़बूत करना है, इसलिए स्वागत की चकाचौंध की जगह जमीनी स्तर पर काम को प्राथमिकता दी जाए.

गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें