'आउटसोर्सिंग खत्म कर संविदाकर्मियों को करें नियमित': लखनऊ में कौशल किशोर बोले- जनता किंगमेकर, सम्मान जरूरी, 25000 लोग जुटे - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Aatm Samman Rally | Kaushal Kishore Chief Guest Education Reform 'आउटसोर्सिंग खत्म कर संविदाकर्मियों को करें नियमित':लखनऊ में कौशल किशोर बोले- जनता किंगमेकर, सम्मा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Aatm Samman Rally | Kaushal Kishore Chief Guest Education Reform
'आउटसोर्सिंग खत्म कर संविदाकर्मियों को करें नियमित':लखनऊ में कौशल किशोर बोले- जनता किंगमेकर, सम्मान जरूरी, 25000 लोग जुटे
- कॉपी लिंक
लखनऊ में पारस महा संघ की आत्मसम्मान रैली हुई। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू हुई इस रैली में करीब 25 हजार लोग जुटे। पारस महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा लागू करना जरूरी है। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर सीधी भर्ती और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।
कौशल किशोर ने कहा कि आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक, पीआरडी जवान, होमगार्ड समेत विभिन्न विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों का शोषण बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता किंगमेकर है और सरकारी दफ्तरों, थानों और तहसीलों में उसकी बात सम्मानपूर्वक सुनी जानी चाहिए।
रैली में समान शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा, नशामुक्त समाज और अपराधमुक्त माहौल जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। मंच पर मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद हैं।
आत्म सम्मान रैली की 3 तस्वीरें देखिए…
……………..
आत्म सम्मान रैली के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर बोले- राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगी हैं। इन महापुरुषों से हम प्रेरणा लेते हैं। इसी तरह रानी लक्ष्मीबाई, ऊदा देवी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह समेत अन्य महापुरुषों की भी ऊंची प्रतिमाएं लगाकर इसे राष्ट्रव्यापी राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया जाना चाहिए।
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर का कहना है कि आत्मसम्मान के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। प्रेरणा स्थल की बुकिंग साढ़े तीन लाख रुपए में हुई है। क्या कोई और इतनी राशि देकर इसकी बुकिंग करा सकता है? गेंद को जितना दबाएंगे, वह उतनी ही ऊपर जाएगी। उसी तरह आत्मसम्मान को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतना ही ऊपर उठेगा। आउटसोर्सिंग व्यवस्था में लोगों को पूरा पैसा नहीं मिल पाता है।
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके बेटे आकाश किशोर जैबी की 19 अक्टूबर 2020 को नशे के कारण मौत हो गई थी। इसी के तहत इस साल 19 अक्टूबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में ‘नशामुक्त, अपराधमुक्त, रोजगारपरक एवं एक समान शिक्षा’ विषय पर विचार सम्मेलन होगा। इसमें देशभर से प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा।
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर ने कहा कि आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक, पीआरडी जवान, होमगार्ड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग समेत कई क्षेत्रों में संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों का शोषण बंद होना चाहिए।
सरकारी दफ्तरों, थानों और तहसीलों में जनता की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए। जनता किंगमेकर है और उसका सम्मान करना जरूरी है।
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर ने कहा कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा लागू करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में युवा और कर्मचारी अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग दास प्रथा का बदला हुआ रूप है, इसे समाप्त कर लोगों की सीधी भर्ती की जानी चाहिए और संविदाकर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए।
- कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि यह आत्म सम्मान रैली है। इस रैली में जितने भी लोग आए हैं, वह खुद से हाथ उठाकर बताएं कि अपने आप से आए हैं। जनता ने कहा की खुद से आए हैं, हम लोग कौशल किशोर ने अपनी पत्नी और मलिहाबाद से विधायक जय देवी का नाम लेकर कहा कि कुछ दिन पहले विधायक के साथ एक घटना हुई थी। फिलहाल उसका जिक्र नहीं करेंगे दो बार से मलिहाबाद से विधायक हैं और यह आत्मसम्मान रैली हम लोगों के सम्मान की बात है।
- कॉपी लिंक
मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत ने कहा- पारख महासंघ के हमारे नेता ने हम लोगो के।अंदर चेतना जगाने का काम किया, आत्म सम्मान के लिए यह रैली आयोजित हुई है। नेता कौशल किशोर के बताए रास्ते पर चलते हुए मैं मोहन लाल गंज का विधायक बन कर जनता की सेवा कर रहा हूं। जो लोग आत्म सम्मान को ठेस पहुचाने का काम करते हैं उन्हें हम सबको मिलकर मुह तोड़ जवाब देना है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आत्मसम्मान रैली के मंच पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर पहुंच गए हैं। उनके बेटे विकास किशोर भी मंच पर पहुंच गए हैं। लोगों के स्वागत का सिलसिला जारी है। मलिहाबाद विधायक जयदेवी भी रैली में पहुंची हैं।
- कॉपी लिंक
आत्मसम्मान रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जुटी है। रैली स्थल पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आत्म सम्मान रैली में शामिल होने के लिए लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। मंच के आसपास कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है।
- कॉपी लिंक
रैली के लक्ष्य को बताते हुए पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा था आत्मसम्मान रैली का लक्ष्य है, एक समान शिक्षा, नशामुक्त शिक्षा, अपराधमुक्त शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा, तब बनेगा विकसित व आत्मनिर्भर एवं नशामुक्त भारत। इसके लिए सभी लोग जरूर 13 सितंबर को आत्मसम्मान रैली में आइए।
- कॉपी लिंक
आत्म सम्मान रैली के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। मंच पर पारस महा संघ के पदाधिकारी और अन्य नेता मौजूद हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कौशल किशोर का मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और सिधौली तक राजनीतिक पकड़; पत्नी जयदेवी कौशल मलिहाबाद से विधायक हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, 13 सितंबर की ‘आत्म सम्मान रैली’ कौशल किशोर के लिए सिर्फ सामाजिक मुद्दों का मंच नहीं, बल्कि 2027 से पहले अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनाधार को परखने का मौका भी है। 2024 लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट हारने के बाद यह रैली उनके लिए समर्थकों को फिर से लामबंद करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।
जानकारों का मानना है कि अगर रैली में संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं और सामाजिक वर्गों की बड़ी भागीदारी होती है, तो कौशल किशोर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता का संदेश दे सकते हैं। हालांकि रैली की भीड़ को सीधे चुनावी वोट में बदलना अलग चुनौती होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


