होमक्राइमजन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान
क्राइम

जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान

जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान Krishna Janmashtami 2026 Celebration: नोएडा में जन्माष्टमी पर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है. जिसमें साढ़े पांच सौ से अधिक ट्रैफिक…

abplive.com के अनुसार3 सितंबर 2026 को 11:31 am बजे
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान

सौजन्य से:- abplive.com

जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान

Krishna Janmashtami 2026 Celebration: नोएडा में जन्माष्टमी पर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है. जिसमें साढ़े पांच सौ से अधिक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ ही 2500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जन्माष्टमी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर विशेष इंतजाम किये हैं. जिसमें ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 12 टीएसआई के साथ ही 8 एसीपी की भी ड्यूटी लगाईं है. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिससे लोग किसी भी समस्या पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे.

नोएडा में डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा के मुताबिक,लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किये गए हैं. तकरीबन साधे पांच सौ ट्रैफिक सिपाही की ड्यूटी लगाई गयी है. वर्कशॉप में उन्हें उनकी ड्यूटी को लेकर ब्रीफ भी किया गया है.

यह भी पढ़ें: राम के बाद अब कृष्ण के सहारे BJP! मथुरा को CM योगी देंगे ये तोहफा

ट्रैफिक डायवर्ट किया गया

जन्माष्टमी पर शहर में दो प्रमुख मंदिर इस्कॉन और सनातन मंदिर में श्रद्धालु जुटते हैं, यहां बड़े वाहनों की मनाही रहेगी पूरी तरह. राहगीरों के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है. वे निर्धारति रूट का इस्तेमाल करेंगे. इसके अलावा प्रमुख चौराहों और भीड़-भाद वाले स्थानों पर पुलिस भी तैनात रहेगी. लगातार जोन प्रभारी भी निगरानी करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था में 2500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

जन्माष्टमी के मौके पर कानून व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक सभी डीसीपी और थाना प्रभारियों ने समारोह स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है. सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 2500 से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं. वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी. उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए सादा वर्दी में पुरुष और महिला पुलिस कर्मी भी लगातार ड्यूटी पर रहेंगे.

उधर मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं. परिसर में अत्यधिक भीड़ न हो और सभी आराम से दर्शन कर सकें इसके इंतजाम भी किए गए हैं. इसके अलावा मंदिर ने भी अपने वालंटियर्स को अलर्ट रखा है.

यह भी पढ़ें: 'यह काम...' राम मंदिर के नए CEO पर बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें