होमशिक्षा-करियरलखनऊ में युवती की मौत, सोते समय झोपड़ी में दबी: बारिश के चलते हादसा; गोसाईंगंज के 250 घरों में 3 दिन से बत्ती गुल - Lucknow News
शिक्षा-करियर

लखनऊ में युवती की मौत, सोते समय झोपड़ी में दबी: बारिश के चलते हादसा; गोसाईंगंज के 250 घरों में 3 दिन से बत्ती गुल - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Rain Update | Orange Alert Issued For Heavy Rainfall In Uttar Pradesh लखनऊ में युवती की मौत, सोते समय झोपड़ी में दबी:बारिश के चलते हादसा; गोसाईंगंज के 250 घरों में…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 08:18 pm बजे
लखनऊ में युवती की मौत, सोते समय झोपड़ी में दबी:  बारिश के चलते हादसा; गोसाईंगंज के 250 घरों में 3 दिन से बत्ती गुल - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Rain Update | Orange Alert Issued For Heavy Rainfall In Uttar Pradesh

लखनऊ में युवती की मौत, सोते समय झोपड़ी में दबी:बारिश के चलते हादसा; गोसाईंगंज के 250 घरों में 3 दिन से बत्ती गुल

- कॉपी लिंक

लगातार बारिश के चलते लखनऊ के मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से एक युवती की मौत हो गई। रात में 1 बजे यह हादसा हुआ। उस समय परिवार सो रहा था। वहीं, बारिश के ही कारण गोसाईंगंज में 250 घरों में 3 दिन से बिजली नहीं आई है। बच्चों की पढ़ाई के साथ लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त है।

गुरुवार को लगातार बारिश का चौथा दिन है। गुरुवार को 26.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 8.3 मिलीमीटर की तुलना में 221 फीसदी अधिक है। 1 जून से लेकर अभी तक मानसून में 261.9 मिलीमीटर बरसात हुई है।

जबकि सामान्य बारिश का औसत 360.8 मिलीमीटर है। यानी पूरे सीजन में अब तक सामान्य से 27 फीसदी कम बरसात हुई है। हालांकि, बीते 3 दिन में 64.4 मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार को 7.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह सामान्य की तुलना में 14 फीसदी अधिक थी क्योंकि इस दिन सामान्य बारिश का कोटा 6.6 मिमी था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 9 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

5 तस्वीरें देखिए-

मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

क्राइस्ट चर्च स्कूल से 50 मीटर की दूरी पर काठमांडा हाउस के सामने जलभराव हो गया है। स्कूल के बच्चों को पानी में घुसकर निकलना पड़ा। इस दौरान स्कूटी सवार युवक पानी में गिर गया।

- कॉपी लिंक

बारिश के चलते हजरतगंज में भीषण जाम लग गया है। हजरतगंज चौराहे से लेकर क्राइस्ट चर्च स्कूल और सिविल अस्पताल तक वाहनों की कतार लगी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

गोसाईंगंज नगर पंचायत के साहन टोला वार्ड और नेवातिन टोला में पिछले 65 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। करीब 250 घरों के लोग रात में मोमबत्ती और अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे गुजारा कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में करीब 40 मीटर तार खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

लगातार तीन दिन से अधिक समय तक बिजली न मिलने से पेयजल संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

- कॉपी लिंक

हजरतगंज के क्ले स्क्वायर में जबरदस्त जलभराव हो गया है। लगातार बारिश होने के चलते अब लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

- कॉपी लिंक

मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना में बीती देर रात तेज बारिश में मजदूर गोकुल की फूस की झोपड़ी गिर गई। उस समय परिवार इसके नीचे सो रहा था। झोपड़ी में दबकर गोकुल की 18 साल की बेटी रिंकी रावत की मौत हो गई।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त तक राजधानी में लगातार बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के दबाव और मानसूनी हवाओं के मजबूत होने से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है।

- कॉपी लिंक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें