लखनऊ में युवक की चाकू मार कर हत्या, अस्पताल में मौत, अज्ञात हमलावरों की तलाश
लखनऊ में युवक की चाकू मार कर हत्या, अस्पताल में मौत, अज्ञात हमलावरों की तलाश हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 31, 2026 at 2:56 PM IST लखनऊ: जनपद म…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में युवक की चाकू मार कर हत्या, अस्पताल में मौत, अज्ञात हमलावरों की तलाश
हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 2:56 PM IST
लखनऊ: जनपद में महिगवां थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में सोमवार को कुछ अज्ञात हमलावर ने एक 25 वर्षीय युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.
डीसीपी उत्तरी लखनऊ अमित कुमार आनंद के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 1:45 बजे की है. महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसहिया के गनेशपुर गांव निवासी सतीश यादव (25 वर्ष) पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव लगने से सतीश मौके पर ही गिर पड़ा.
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सुचना पुलिस को दी. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घटना स्थल पर पहुंची और घायल सतीश को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा पहुंचाया.
हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे तत्काल लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद सतीश यादव को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की फील्ड यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है. युवक की हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, तथा संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में 21 वर्षीय नर्स के साथ रेप के बाद की गई हत्या, पकड़ा गया आरोपी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


